रेखा वो 5 गाने जो कहे जाते हैं एवरग्रीन, चौथे गाने का तो बन चुका है, राखी सावंत ने किया था डांस

रेखा के गाने सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनके अंदाज, भाव और नृत्य कला की पहचान हैं. अभिनेत्री के डांस में क्लासिकल और फिल्मी अंदाज का ऐसा मेल था, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा वो 5 गाने जो कहे जाते हैं एवरग्रीन, चौथे गाने का तो बन चुका है,
NDTV

रेखा भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी अभिनय कला के साथ-साथ नृत्य-शैली से भी दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है. रेखा के गाने सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि उनके अंदाज, भाव और नृत्य कला की पहचान हैं. अभिनेत्री के डांस में क्लासिकल और फिल्मी अंदाज का ऐसा मेल था, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता था. उनके नृत्य में कोई जल्दबाजी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत ठहराव था, जो दर्शकों को बांधकर रखता था. हम आपको रेखा के कुछ सबसे आइकॉनिक और मशहूर डांस सॉन्ग और परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.

इन आंखों की मस्ती : 

यह गाना निर्देशक मुजफ्फर अली की कल्ट क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' में फिल्माया गया था. इस गाने में अभिनेत्री रेखा ने बेहतरीन कथक-आधारित डांस स्टेप्स किए थे, जिसमें उन्होंने आंखों के भाव, शालीन, सिटिंग कोरियोग्राफी और अवध की नजाकत को दर्शाकर गरिमामयी मुद्राएं दिखाई थी, जिसने उनके इस परफॉर्मेंस को अमर कर दिया. इस गाने को आशा भोसले ने गाया था, संगीत खय्याम का था और इस फिल्म लिए रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था.

दिल चीज क्या है : 

इस गाने को भी 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में फिल्माया था. इस गाने में अभिनेत्री रेखा का नृत्य और अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. अभिनेत्री ने अपनी इस परफॉर्मेंस में कथक, हाथों के इशारे और पैरों की थाप को बेहद सहजता से पर्दे पर उतारा था. आंखों की मस्ती, पलकों का झुकना, और 'आदाब' करने के अंदाज ने इस परफॉर्मेंस में जान डाल दी थी. उन्होंने चेहरे के हाव-भाव और नजाकत से पूरे गाने को अमर बना दिया.

सलाम-ए-इश्क मेरी जान : 

साल 1978 में आई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का यह गाना आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक और सदाबहार गानों में गिना जाता है. इस गाने में रेखा ने 'जोहरा बाई' नाम की तवायफ का किरदार निभाया था. इस गीत में उनके नृत्य और अभिनय को आज भी एक मास्टरक्लास माना जाता है. गाने में रेखा ने कथक नृत्य की खूबसूरत मुद्राओं का बेहतरीन इस्तेमाल किया. गाने में उनके बैठने और उठने के सलीके में गजब का ठहराव था.

Advertisement

परदेसिया : 

यह फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' का बेहद लोकप्रिय और सदाबहार गाना है. गाने में रेखा ने बंजारन ड्रेस पहनी थी. गाने में अभिनेत्री का डांस और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. इसका शानदार संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया था, जो आज भी शादियों और त्योहारों पर खूब बजाया जाता है.

कैसी पहेली जिंदगानी : 

निर्देशक प्रदीप सरकार की फिल्म 'परिणीता' के इस गाने में अभिनेत्री ने एक स्पेशल रेट्रो-जैज अपीयरेंस दी थी. अपने करियर में दशकों बाद रेखा ने गाने में एक जैज क्लब सिंगर की भूमिका निभाई थी. गाने में उनका डांस पारंपरिक बॉलीवुड शैली का न होकर 1950-60 के दशक के क्लबों की कैबरे और जैज धुनों पर आधारित था.
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
CEC Controversy| विपक्ष में मनमुटाव? 10 अक्टूबर को कौन-किसके साथ?
Topics mentioned in this article
Rekha
Rekha Birthday
Rekha  dance Video
Rekha Song
Rekha  movie Songs