Rayaan Box Office Collection Day 8: आठ दिनों में ही साउथ की रायन का तूफान, कल्कि 2898एडी के शोर में बना लिया ये रिकॉर्ड

Rayaan Box Office Collection Day 8: कल्कि 2898एडी, डेडपूल और अब औरों में कहां दम था और उलझ के शोर के बीच धनुष की फिल्म रायन ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Raayan Box Office Collection Day 8 रायन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
नई दिल्ली:

Rayaan Box Office Collection Day 8: कल्कि 2898एडी फिर डेडपूल और अब औरों में कहां दम था और उलझ सिनेमाघरों में अपना शोर मचाए हुए हैं. लेकिन एक ऐसी फिल्म है, जिसका ना प्रमोशन और ना ही नाम लोगों की नजर में आया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन ही उसे लोगों के सामने चर्चा में ला रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं धनुष की रायन की, जो आठ दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. वहीं कमाई अभी भी जारी है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रायन ने आठवें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद भारत में कलेक्शन 62.85 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ पार कर चुका है. जबकि फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ के बीच है, जो हासिल हो चुका है. जबकि फिल्म अभी भी कमाई करती हुई नजर आ रही है. 

7 दिनों में कलेक्शन देखें तो पहले दिन रायन ने 13.65 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा 13.75 करोड़ रहा. तीसरे दिन 15.35 करोड़ कलेक्शन पहुंचा. चौथे दिन 5.8 करोड़ की कमाई फिल्म ने की. जबकि पांचवे दिन 4.55 करोड़ और छठे दिन 3.85 करोड़ की कमाई फिल्म ने की. इसके बाद सातवें दिन आंकड़ा 3.25 करोड़ तक जा पहुंचा. वहीं पहले हफ्ते में कलेक्शन 60.1 करोड़ रहा. लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kanpur DM Action: Typing Test में फेल होने पर Clerk को बनाया Peon, Government Job में हड़कंप!