रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैन्स, फिटनेस देख बोले- ब्रिगेडियर रवि किशन

रवि किशन ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी से सभी को हैरान कर दिया. नेता और बीजेपी एक्टर ने बताया कि उन्होंने 18 किलो वजन घटाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रवि किशन ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान
Social Media
नई दिल्ली:

आज जब वजन घटाने वाली दवाओं की चर्चा हर तरफ है. इसे लेकर तमाम तरह के इंजेक्शन और सर्जरी की बातें होती हैं ऐसे में एक्टर-नेता रवि किशन कहते हैं कि उन्होंने 18 किलो वजन घटाया है वो भी बिना किसी मेडिकल मदद के सिर्फ खाने-पीने की आदतों में बदलाव और एक्सरसाइज की मदद से. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक 57 साल के रवि किशन बताते हैं, "मेरा वजन 90 किलो था जो घटकर 72 किलो हो गया. मैं अपनी बॉडी को तैयार कर रहा हूं. उसे मस्कुलर और स्लिम बना रहा हू." वे कहते हैं कि राजनीतिक जिम्मेदारियों और गोरखपुर में अपने चुनाव क्षेत्र के दौरों की वजह से उनका वजन थोड़ा बढ़ गया था, लेकिन अब वे दोबारा स्लिम होने के लिए ज्यादातर फलों वाली डाइट ले रहे हैं. वे कहते हैं, "मैंने अपने खान-पान के तरीके को बदलकर 18 किलो वजन घटाया."

स्क्रीन पर अलग-अलग तरह के किरदारों में ढलने की जरूरत ने उन्हें यह बदलाव करने के लिए इंस्पायर किया. वे कहते हैं, "फिल्म 'लापता लेडीज' (2024) के लिए मुझे भारी-भरकम दिखना था, 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' में मैं स्लिम दिखूंगा, जबकि 'नागजिला' में मेरी बॉडी सुपर-फिट है. 50 की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं होता, लेकिन खान-पान में बदलाव से मदद मिल सकती है, क्योंकि 70-80% असर आपके खान-पान का होता है और बाकी एक्सरसाइज का."

Photo Credit: social media

किशन साफ करते हैं कि उनका रूटीन फ्लेक्सिबल है, न कि सिर्फ फलों तक सीमित. वे कहते हैं, "यह महादेव का आशीर्वाद है कि वे मुझे दिन में एक बार खाना खाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग करने या सिर्फ फलों पर रहने की हिम्मत देते हैं." वे आगे कहते हैं, "लेकिन मैं अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को संभालने के लिए इसमें बदलाव करता रहता हूं. आजकल संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए मैं भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और सलाद खाता हूं. जरूरत पड़ने पर मैं अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और घी भी शामिल करता हूं." इसके अलावा रवि किशन की डाइट में एवोकाडो, कीवी, सेब, केले, संतरे और फ्रेश जूस शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Spider Man- Brand New Day में हरियाणवी गाना! इस देसी गीत में छलक रहा स्पाइड मैन के दिल का दर्द, लोग बोले- ऐसा कभी सोचा नहीं था

Advertisement

रवि किशन ने अपनी बाचती में एक्सरसाइज के महत्व पर भी जोर दिया. किशन कहते हैं, "आपकी पैंट की कमर का नाप ही सबसे बड़ा पैमाना है और वह कभी झूठ नहीं बोलता. लेकिन डाइट के साथ-साथ मसल्स की सेहत के लिए आपको रेगुलर एक्सरसाइज भी करनी चाहिए." वर्कफ्रंट पर बात करें तो किशन जल्द ही 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे और OTT सीरीज 'मामला लीगल है' के सीजन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे.

Featured Video Of The Day
सावन के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्म आरती के दिव्य दर्शन, भक्त बोले- 'ऐसा सौभाग्य हर जन्म में नहीं मिलता'
Topics mentioned in this article
Ravi Kishan
Transformation
Ravi Kishan Gorakhpur
Ravi Kishan Age
Entertainment