रवि किशन हो गया था अपनी सफलता का घमंड! हाथ से निकल गई थी ये क्लासिक फिल्म
रवि किशन ने कुबूल किया कि वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करके घमंडी हो गए थे.
एक्टर रवि किशन ने हाल ही में खुलासा किया कि क्यों वह अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में कास्ट नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि किसी ने फिल्ममेकर्स के पास मेरे बारे में गॉसिप फैला दी थी. उन्होंने कुबूल किया कि उन सब बातों में कुछ चीजें थीं, जो सच थीं. लेकिन ज्यादात्तर सच नहीं थीं. यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कंफर्म किया कि वे वास्तव में दूध से नहाते थे.
रवि किशन ने कहा कि उन्हें फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए चुना गया था. हालांकि क्या किरदार था इसका जिक्र उन्होंने नहीं कहा. एक्टर ने कहा, "मैं दूध से नहाता था. मुझे इसमें मजा आता था. किसी ने यह बात अनुराग कश्यप को बता दी. मैं सनकी हूं, इसलिए मैं एक कलाकार हूं. अगर मैं एक नॉर्मल व्यक्ति होता, तो मैं किसी दफ़्तर में काम कर रहा होता, काम पर टिफिन बॉक्स लेकर जाता. अनुराग ने कहा कि उनके पास मेरी मांगों के लिए बजट नहीं है, और इसलिए मैंने फिल्म खो दी. किसी ने मेरे बारे में कुछ और अफवाहें भी फैलाईं. उस फिल्म में काम करने वाले सभी लोग बाद में भड़क गए."
इसके अलावा उन्होंने शो में यह भी बताया कि जब उनके पिता को पता चला कि वे रामलीला में सीता की भूमिका निभा रहे हैं तो वे उन्हें मारने ही वाले थे.वहीं उनकी पिटाई चमड़े की बेल्ट से की गई थी.
यह पहली बार नहीं है जब रवि किशन ने अपने बिहेवियर को लेकर बात की थी. एंकर रजत शर्मा के शो में एक्टर ने कहा था, “मैं दूध से नहाता था और गुलाब की पंखों पर सोता था. मुझे ऐसा लगता था कि मुख्य एक्टर हूं और ये सब बहुत जरूरी है. लोग जब आपको अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो की फिल्में दिखाने लगते हैं और बोलते हैं कि ये एक्टर ऐसा करते हैं, तुम भी करो... गॉडफादर 500 बार दिखा दिए, और मैं देसी नस्ल का कलाकार. खैर, ये सब नाटक किये हैं, वे इसे महौल बनाते हैं. मुझे लगता था कि मैं दूध से नहाऊंगा तो ये चर्चा रहेगी कि ये दूध से नहाता है.
-
Ghaziabad 2.0: राजनगर, सिद्धार्थ विहार, वेब सिटी, वैशाली... गाजियाबाद में कहां कौन-से प्रोजेक्ट्स, किधर बढ़ेगी प्रॉपर्टी डिमांड?
Ghaziabad Real Estate Expansion: गाजियाबाद अब केवल दिल्ली का विकल्प नहीं रहा. यहां लगातार पास हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अलग-अलग इलाकों की वैल्यू बढ़ा रहे हैं. रियल एस्टेट के नजरिये से किधर कौन से प्रोजेक्ट्स डेवलप हो रहे हैं और कहां बढ़ेंगी कीमतें?
-
लंदन में नया भारत! क्यों ब्रिटिश धरती पर दिल खोलकर पैसा लुटा रहे हैं भारतीय रईस?
Indian holding in London Real Estate: लंदन के रियल एस्टेट में भारतीयों का बड़ा धमाका! मेफेयर से क्रॉयडन तक भारतीयों ने अंग्रेजों को पछाड़ा. जानिए क्यों लंदन के घरों और होटलों पर दिल खोलकर पैसा लगा रहे हैं अमीर भारतीय.
-
Explainer: पेट्रोल बचाने के लिए PM मोदी का कार पूलिंग आइडिया सुपरहिट, लेकिन भारत में क्यों फंसा है कानूनी पेंच? समझिए
Carpooling in India: कैसे मोटर व्हीकल एक्ट का पेंच, टैक्सी यूनियनों का विरोध और इंश्योरेंस कंपनियों के नियम आम नौकरीपेशा लोगों के लिए कारपूल करना आफत बना रहे हैं? समझिए पूरी बात
-
Opinion: ट्रंप को अचानक जिनपिंग की याद क्यों आई, चीन दौरे का आखिर क्या निकलेगा नतीजा?
ट्रंप की यह यात्रा उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकती. ईरान के साथ उनका युद्ध उनके लिए एक नाकामी साबित हुआ है. उन्हें लगा था कि वे ईरान को झुकाकर चीन जाएंगे, लेकिन इसके उलट ईरान और सख्त हो गया है.
-
ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका-ईरान से चीन क्या सबक ले रहा है? आखिर कौन है उसका निशाना
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कुछ दिनों के टकराव में चीन को यह देखने का मौका मिला कि दिल्ली का एयर डिफेंस सिस्टम कैसे काम करता है. भारत अपना 'सुदर्शन चक्र' यानी एक ऐसा सुरक्षा कवच तैयार कर रहा है जो इजरायल के 'आयरन डोम' जैसा ही असरदार है.
-
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को समझिए जो चीनी चुनौती के बीच हिंद महासागर में बनेगा भारत का नया 'कंट्रोल रूम'
Great Nicobar Project: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट क्या है, जिसको लेकर भारत में काफी चर्चा हो रही है. हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए भारत की ये परियोजना बेहद सामरिक महत्व वाली है, हालांकि पर्यावरण संबंधी चिंताएं भी हैं.
-
6-7 मई की वो रात: जब न्यूजरूम में सिर्फ खबर नहीं, भारत का शौर्य चमक रहा था
‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं था. यह उन 26 बेगुनाहों की चीख का जवाब था. यह नए भारत की गर्जना थी और यह संदेश भी कि अब हिंदुस्तान शांति की भाषा जरूर बोलता है, लेकिन अगर कोई उसकी तरफ बारूद फेंकेगा… तो जवाब इतिहास में दर्ज होगा.
-
Explainer: तीस्ता जल समझौता क्या है? बंगाल में भाजपा के जीतते ही फिर चर्चा में आया, पानी को लेकर भारत-बांग्लादेश का कई वर्षों पुराना विवाद
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के साथ ही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने इस नतीजे का खुलकर स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब भारत-बांग्लादेश के बीच लंबे समय से अटका तीस्ता जल बंटवारा समझौता आगे बढ़ सकता है. आइए समझें कि आखिर तिस्ता जल समझौता है क्या? क्यों ये विवाद लंबे वक्त से अटका हुआ है?
-
सिनेमा में नायक तो राजनीति में 'जन नायक' बने विजय की पार्टी TVK का क्या है मतलब, क्या है इसकी आइडियोलॉजी?
टीवीके ने अपने अधिवेशन में 26 प्रस्ताव पारित किए थे. इनमें भ्रष्टाचार, परिवारवाद, राज्य अधिकारों और शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र की बीजेपी और राज्य की तत्कालीन डीएमके सरकार दोनों की आलोचना की गई थी.
-
तो क्या भारत को कोहिनूर लौटाएगा ब्रिटेन? लूटी विरासत पर क्यों अड़ा है लंदन, और क्या कहता है अंग्रेजों का कानून
जोहरान ममदानी के बयान के बाद भारत में कोहिनूर फिर चर्चा में है, लेकिन ब्रिटिश म्यूजियम एक्ट 1963 और सीमित कानूनी छूट के चलते ब्रिटेन इसे लौटाने को तैयार नहीं है. भारत के लिए यह हीरा औपनिवेशिक लूट और ऐतिहासिक अन्याय का प्रतीक बना हुआ है.