रति अग्निहोत्री ने ऋषि कपूर को किया याद, कहा- 'शूट के दौरान उनको देखकर हंस पड़ी', जानें क्यों

एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कहा कि वह बहुत शानदार एक्टर थे. मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रति अग्निहोत्री

एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) आज के समय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने 80 और 90 के दशक में एक से एक बड़ी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा रति अग्निहोत्री, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर जैसे तमाम बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आईं. लेकिन ऋषि और रति की जोड़ी को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया. रति अग्निहोत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो उनको दर्शकों ने उनको सबसे ज्यादा ऋषि कपूर के साथ पसंद किया. रति ने ऋषि कपूर के साथ 'कुली', 'तवायफ', 'कुछ खट्टी कुछ मिट्टी' और 'हम तुम' जैसी फिल्में की. आज ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं हैं, ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री के सबसे अच्छे मित्रों में से एक थे. हाल ही में रति अग्निहोत्री ने ऋषि कपूर को याद किया और NDTV से बात की. एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.

एक्ट्रेस ने ये कहा

रति अग्निहोत्री ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि ऋषि कपूर बहुत ही शानदार इंसान थे. मैंने उनके साथ 'कुली', 'हम तुम' और तमाम फिल्मों में काम किया. अगर आपके साथ फ्रेम में इतने बड़े एक्टर खड़े हैं तो आपको आपका टैलेंट बढ़ाना पड़ेगा. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऋषि कपूर जी के साथ काम करने का मौका मिला. आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इतने सारे उनके जो प्रोजेक्ट्स हैं, उनमें अच्छा काम किया और हमको इंटरटेन किया. जब हम दोनों 'हम तुम' में काम कर रहे थे. क्लाइमैक्स में जो सीन था जो हमने फाइव स्टार होटल में शूट किया था. ऋषि जी आखिरी सीन में वापस आते हैं और हम दोनों एक हो जाते हैं. जब शूट के वक्त मैंने दरवाजे खोला. मुझे ऋषि जी को देखकर हंसी आ गयी. पता नहीं मुझे क्या हो गया था. बस इतना कह सकती हूं कि शायद मेरी उनसे बहुत अच्छी बाँडिंग थी. इसलिए मैं उनको देखकर हंसी. ऐसे मेरी 'कुली' और 'कुछ खट्टी कुछ मिट्टी' से भी कई यादें हैं. 'तवायफ' में मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया. फिल्म से जुड़ी बहुत यादें हैं. हम आज सिर्फ 'हम तुम' की बात करेंगे क्योंकि फिल्म को रिलीज हुए 21 साल से ज्यादा हो गए हैं. आज भी मुझे वो पल याद करके हंसी आ जाती है. ऐसे स्टार के साथ काम करके बहुत अच्छा लगता है. उनके बारे में जितना भी कहूं वो कम है. मैं ऋषि कपूर जी को 'चिंटू' कहती थी. 

इस फिल्म से किया था डेब्यू

अगर रति अग्निहोत्री के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म एक दूजे के लिए से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन नजर आए थे. यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन किया था. यहां से रीति अग्निहोत्री का बॉलीवुड करियर चल पड़ा. दूसरी तरफ ऋषि कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. जिसके बाद वह फिल्म बॉबी में नजर आए. फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया थीं. डिंपल और ऋषि की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया. जिसके बाद ऋषि कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए.

Advertisement

ये भी पढे़ं- शोभा डे ने डॉन 3 विवाद को बताया साजिश, कहा- रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना हैं

Featured Video Of The Day
बॉर्डर पर अवैध बांग्लादेशियों की लंबी कतारें, शुभेंदु के एक्शन से खौफ में घुसपैठिए
Topics mentioned in this article