रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई हैं. शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं और उनका अंदाज देखकर फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे. प्रॉपर ट्रेडिशनल अंदाज में इस कपल ने देखने वालों का दिल जीत लिया. विजय देवरकोंडा (36 साल) काफी समय से रश्मिका मंदाना (29 साल) को डेट कर रहे थे. लंबे समय तक रिश्ते तो सीक्रेट रखने के बाद इन्होंने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मेमेंटोज में शादी की. लिमिटेड मेहमानों और परिवार की मौजूदगी में कपल ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए हैं. इसके बाद दोनों कोडवा वेडिंग सेरेमनी में एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई.
तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई धूम
शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. जिन VIROSH को फैंस सालों से साथ देखने की उम्मीद लगाए बैठे थे अब वो ऑफीशियली पति-पत्नी बन चुके हैं. सादगी और ट्रेडिशनल टच से सजी इन तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया है और फैंस इस न्यूली वेड कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.
क्या थी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की थीम
विजय और रश्मिका की शादी की थीम ‘प्राइमल' बताई गई थी. इसका मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा गया, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था.