रश्मिका मंदाना की दूसरी फिल्म को मिली A रेटिंग, पिछली 'ए रेटेड' मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर की थी छप्पर फाड़ कमाई

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 को सेंसर बोर्ड से रेटिंग मिल चुकी है और इसके साथ ही ये खबर सबको हैरान भी कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कॉकटेल 2 को मिली ए रेटिंग
Social Media
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल2 को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला है और इस फिल्म को मिली रेटिंग के बारे में सुनने के बाद आप हैरान रह जाएंगा. खबर है कि सेंसर बोर्ड ने कॉकटेल 2 को ए सर्टिफिकेट दिया है. ये कृति सेनन की पहली अडल्ट रेटेड फिल्म है और रश्मिका मंदाना की दूसरी ए रेटेड फिल्म है. इससे पहले रश्मिका की एनिमल को भी एनिमल को भी ए सर्टिफिकेट मिला था. एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी साबित हुई थी. क्या पता रश्मिका और ए रेटेड का ये लकी कॉम्बो यहां भी गुडलक ले आए. 

कॉकटेल 2 में पहली बार शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना!

कॉकटेल 2 साल 2012 में आई दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की लीड जोड़ी की हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है. वैसे सीक्वल कहना ठीक नहीं होगा. इस फिल्म को कॉकटेल फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म कहा जा सकता है और यही कहना ठीक भी होगा क्योंकि कॉकटेल 2 एक नई कहानी और नए किरदारों के साथ आ रही हैं. इस बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने फिल्म को आगे ले जाने की जिम्मादी संभाली है. शाहिद और कृति इससे पहले 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ नजर आए थे. वहीं रश्मिका मंदाना के साथ ये उनका पहला कोलैब है. ट्रेलर से जो झलक मिलती है उससे ये भी साफ है कि उनके बीच कुछ केमिस्ट्री दिखाई गई है. उम्मीद है दर्शकों को ये नया तड़का पसंद आएगा और लोग कॉकटेल की तरह ही कॉकटेल 2 को भी उतना ही प्यार देंगे.  

कॉकटेल 2 का बजट

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी रही कॉकटेल 2 काफी बड़े बजट के साथ मिल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 150 करोड़ है. वहीं साल 2012 में कॉकटेल के बजट को लेकर विकिपीडिया पर जानकारी दी के मुताबिक कॉकटेल का बजट 35 करोड़ था और इस फिल्म ने 125.7 करोड़ की कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें: कुबूल है एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बन गईं मां, घर आई नन्ही परी

Featured Video Of The Day
TMC के दफ्तर पर बागियों का कब्जा! ग्राउंड रिपोर्ट से जानें मामला
Topics mentioned in this article
Cocktail 2
Shahid Kapoor
Kriti Sanon
Entertainment
Bollywood