रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के 3 महीने बाद बनाया ये रिकॉर्ड, शादी और हनीमून वीडियो ने छोड़ा मेसी-रोनाल्डो को पीछे 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ग्लोबल रिकॉर्ड बना दिया है. वहीं उनके शादी और हनीमून वीडियो ने मेसी-रोनाल्डो को भी पीछे छोड़ दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रश्मिका-विजय के वेडिंग और हनीमून वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

2026 में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी साल की सबसे बड़ी शादियों में गिनी गई. उनकी शानदार वेडिंग तस्वीरों से लेकर सोशल मीडिया पर मिले जबरदस्त प्यार तक, इस कपल ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. फैंस के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल विजय और रश्मिका आज भी सोशल मीडिया और फैन कम्युनिटीज में लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. अब उनकी यह लोकप्रियता सिर्फ शादी तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके ब्रांड कोलैबोरेशन्स ने डिजिटल दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के पोस्ट ने रचा इतिहास

मन्यवर के लिए विजय और रश्मिका की पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर 11.5 मिलियन लाइक्स हासिल कर लिए हैं, जिससे यह दुनिया की सबसे ज्यादा लाइक की गई ब्रांडेड पोस्ट बन गई है. इसके साथ ही उनका Airbnb कैंपेन भी 9.1 मिलियन लाइक्स पार कर चुका है और अब यह इंस्टाग्राम की दूसरी सबसे ज्यादा लाइक की गई पोस्ट बन गई है. खास बात यह है कि दुनिया की टॉप 2 सबसे ज्यादा लाइक की गई पोस्ट्स अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के नाम हो गई हैं, जो ग्लोबल डिजिटल एडवरटाइजिंग हिस्ट्री में एक बेहद बड़ा और अनोखा रिकॉर्ड माना जा रहा है.

इन दोनों ने पहले बने कई बड़े ग्लोबल रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें लुई विटॉन के लिए लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आइकॉनिक कैंपेन भी शामिल है, जिसे अब तक दुनिया के सबसे बड़े ब्रांडेड कंटेंट मोमेंट्स में गिना जाता था. यह डबल रिकॉर्ड विजय और रश्मिका की जबरदस्त लोकप्रियता और लोगों के साथ उनके मजबूत कनेक्शन को दिखाता है.

Advertisement

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बारे में 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ की पॉपुलर जोड़ी हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया. वहीं यह जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई. कई साल डेट करने के बाद कपल ने  26 फरवरी 2026 को शादी की. इस शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें- 47 साल की लेडी रैम्बो, साड़ी पहन भी फट-फट उठाती हैं डंबल, राजामौली से है कनेक्शन

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Bulldozer Action: बंगाल में चलने लगा ताबड़तोड़ बुलडोजर! | Suvendu Adhikari