रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां शुरू, झीलों की नगरी में लेंगे सात फेरे

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda's Udaipur Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने जा रही हैं, जिसके चलते वह चर्चा में हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna’s Wedding: विजय रश्मिका उदयपुर में करेंगे शादी

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda's Wedding Preparations Begins: उदयपुर एक बार फिर बिग डेस्टिनेशन वेडिंग का गवाह बनने जा रहा हैं. साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. होटल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी उदयपुर में अरावली पहाड़ी पर स्थिति पांच सितारा होने जा रही हैं. इससे पहले भी शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने की बात लिखी और 4 मार्च को हैदारबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने का सामने आया है. हालाकि दोनों ही परिवार की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया हैं. 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव भतीजी की शादी में हुए मशगूल, 3000 बाराती, 8 प्रकार की रोटियां, 10 तरह की मिठाई, चाइनीज से देसी डिशेज

विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी का वेन्यू 

उदयपुर में वैसे कई पांच सितारा होटल है जहां बिग स्टार, उद्योगपतियों के परिवार की शादिया हो चुकी हैं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी के वैन्यू के रूप में तीनी होटल राफेल्स, फैयर माउंट और आईटीसी मोमेंटो के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन होटल लाइन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बिच बनी आईटीसी मोमेंटोस का चयन किया हैं. यह होटल उदयपुर शहर के पास नाथद्वारा जाने वाले मार्ग पर कैलाशपुरी गांव के करीब पहाड़ी पर बनी हैं. हालाकि ऑफिशियल कोई बात सामने नहीं आई हैं.

ये भी पढ़ें: विजय देवराकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की डेट पर सस्पेंस, जानें कितनी है दोनों की नेटवर्थ और उम्र का फासला

पहले हो चुकी हैं इन सेलेब्स की शादी 

सूत्रों का यह भी कहना है कि रश्मिका और विजय के परिवार सदस्य 23 फरवरी से उदयपुर में आना शुरू हो जाएंगे,,,23 से 25 ताखित तक उदयपुर में शादी के मेहंदी से लेकर संगीत तक के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. शादी में परिवार सदस्य और करीबी दोस्तों को ही न्यौता दिया गया हैं.
आपकों बता दें कि उदयपुर में अंबानी परिवार से लेकर, परिणिती चैपड़, क्रिकेटर हार्दिक पंड्या, आमिर खान की बेटी सहित कई सेलेब्स के परिवार सदस्य शादी के बंधन में बंधे हैं

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026: शायर सुप्रीम वसीम बरेलवी Creators’ Manch S2 में!