Rs 370 Biryani Controversy: समाज भूलेगा नहीं 370 की बिरयानी वाला गंदा मजाक, अब रश्मि देसाई ने प्रणीत मोरे को लिया आड़े हाथ

Rs 370 Biryani Controversy: प्रणीत मोरे के शो पर हुआ ये गंदा मजाक सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़का गया. इस पर ऐसा विवाद शुरू हुआ कि माफी मांगने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रणीत मोरे के विवादित वायरल क्लिप पर भड़कीं रश्मि देसाई
Social Media
नई दिल्ली:

Rs 370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी वाली बात पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है. 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये खर्च किए और इसलिए उन्हें अपने इस 'इन्वेस्टमेंट' का 'रिटर्न' मिलना चाहिए था. इस जोक पर वहां मौजूद ऑडियंस और प्रणीत हंसे...बात यहीं बंद नहीं हुई और ऐसे आगे बढ़ी कि बवाल हो गया. विवाद शुरू होने के बाद में हिमांशु ने माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए. वहीं प्रणीत ने भी माफी मांगी और कहा, 'ऑडियंस में बैठे व्यक्ति की बातें मेरी सोच को नहीं दिखातीं.'

प्रणीत की सफाई नहीं रही कामयाब अब रश्मि देसाई ने दिया करारा जवाब

वायरल वीडियो से जुड़े विवाद पर बोलने वाली सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अब एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी शामिल हो गई हैं. एक्ट्रेस ने प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को क्रिटिसाइज किया और प्रफुल गर्ग की एक रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "प्रफुल भाई, यह कॉमेडी नहीं है. यह बस आम बातचीत है और इसमें कोई कंटेंट नहीं है. जब उनके पास कंटेंट या क्रिएटिविटी नहीं होती, तो वे ऐसी बातें करने लगते हैं. प्रणीत कोई आर्टिस्ट नहीं हैं. वह कॉमेडियन भी नहीं हैं."

एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने आगे कहा, "इस वजह से पूरी इंडस्ट्री को बिना वजह ट्रोल होना पड़ेगा, जो असली आर्टिस्ट के लिए बहुत बुरा है और इस लड़के की नौकरी चली गई है. साथ ही प्रणीत के शो भी बंद होने चाहिए. #ShameOnPranit #ShameOnGurgaonBoy"

इस बीच सोशल मीडिया पर हंगामा होने के कुछ दिनों बाद प्रणीत मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. कुशा कपिला से लेकर एल्विश यादव तक कई लोगों ने हिमांशु के साथ हंसने के लिए कॉमेडियन को भी आड़े हाथों लिया.

Advertisement

अपनी सफाई में क्या बोले थे प्रणीत?

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद अपने बयान में प्रणीत ने लिखा, "मैंने हाल ही में आई एक क्राउडवर्क क्लिप को लेकर हो रही आलोचना देखी है. दर्शकों में से किसी शख्स की कही गई बातें मेरी सोच को नहीं दिखातीं. पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि मुझे उस कमेंट पर हंसने और आगे बढ़ जाने के बजाय उसे चुनौती देनी चाहिए थी. यह मेरी तरफ से फैसला लेने में हुई एक चूक थी."

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की अल्फा से कमबैक कर रहे उदय चोपड़ा! 13 साल बाद इस रोल से वापसी

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने अपनी चिंता जाहिर की. जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं और इस सबक को आगे भी ध्यान में रखूंगा. मैं भी एक इंसान हूं और किसी भी दूसरे व्यक्ति की तरह सीख रहा हूं."

Advertisement
Featured Video Of The Day
मानसून की पहली बारिश में ही जयपुर में सड़क पर बना 20 फीट गड्ढा
Topics mentioned in this article
Pranit More
Himanshu Jangra
Entertainment
Bollywood
Biryani