चंडीगढ़ में बादशाह का क्लब सील
Social Media
नई दिल्ली:
सिंगर-रैपर बादशाह के चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित क्लब SAGO By Badshah को चंडीगढ़ प्रशासन ने सील कर दिया है. बिल्डिंग वायलेशन समेत अन्य कई अनयमितताओं को देखते हुए क्लब को सील किया गया. पिछले दिनों भी चंडीगढ़ प्रशासन की टीम ने सेक्टर 26 के ही दो से तीन डिस्को को वायलेशन के चलते सील किया था. इस बार भी प्रशासन ने पहले ही इस डिस्को को नोटिस देकर जवाब मांगा था क्योंकि इस पर कई नियम तोड़ने के आरोप लगे थे जिसके बाद आज प्रशासन ने इस डिस्को को सील कर दिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन को इस डिस्को में काफी खामियां मिली थी. हालांकि दो से तीन और डिस्को को नोटिस दिया गया है फिलहाल पुलिस के मुताबिक प्रशासन के निर्देश पर इसको ही सील किया गया है. इस मामले पर अभी बादशाह की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.
Featured Video Of The Day
फिर महंगा होने वाला है कच्चा तेल? ट्रंप फिर कर दिया 140 अटैक?
Topics mentioned in this article
Badshah
Badshah Chandigarh Club
Entertainment
Bollywood