पाकिस्तान के मिशन बाद सीधे कैलाश पर्वत पर हमजा? रणवीर सिंह को मिला भगवान शिव का रोल!

इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं, और अभी तक किसी डायरेक्टर को फाइनल नहीं किया गया है. "डायरेक्टर को तभी फाइनल किया जाएगा जब स्क्रिप्ट का काम दूसरे पड़ाव तक पहुंच जाएगा. अभी पूरा ध्यान कहानी को डेलप करने पर है." 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ranveer Singh as Lord Shiva: रणवीर सिंह को मिला एक और धांसू किरदार
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर और धुरंधर 2 में हमजा के किरदार में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी ऑन-स्क्रीन इमेज में एक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. अगर एक नई रिपोर्ट पर यकीन करें तो यह एक्टर बहुत जल्द एक ऐसे किरादर में नजर आएंगे जो कि आज तक का उनका सबसे अलग किरदार और कां होगा. खबर है कि रणवीर लेखक अमीश त्रिपाठी की 'शिवा ट्रायलॉजी' (जिसे 'इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' सीरीज के नाम से भी जाना जाता है) के एक ग्रैंड बड़े-पर्दे वाले वर्जन में भगवान शिव से इंस्पायर्ड एक किरदार निभाएंगे.

रणवीर बनेंगे भगवान शिव

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म्स' के तहत 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स हासिल कर लिए हैं. यह बेस्टसेलिंग नॉवेल और इसके दो सीक्वल, मेलुहा के प्राचीन साम्राज्य में हिमालय से आए एक योद्धा के उदय की कहानी बताते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर ने इस पौराणिक महाकाव्य को एक बड़े पैमाने की ट्रायलॉजी के तौर पर डेवलप करने के लिए बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है.

"रणवीर लंबे समय से 'मेलुहा' को बड़े पर्दे पर लाने के लिए बहुत एक्साइटेड रहे हैं. राइट्स हाल ही में हासिल किए गए हैं और अब यह प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर डेवलपमेंट के फेज में है. मेकर्स इस फ्रैंचाइजी को एक लंबे समय तक चलने वाले सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर देख रहे हैं, और प्लानिंग यह है कि कहानी को 3 फिल्मों में बताया जाए. लिखने का काम पहले ही शुरू हो चुका है, और टीम स्क्रीनप्ले और वर्ल्ड-बिल्डिंग को ठीक से समझने के लिए अपना समय ले रही है. पहले हिस्से की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है." सोर्स ने कहा.

इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं, और अभी तक किसी डायरेक्टर को फाइनल नहीं किया गया है. "डायरेक्टर को तभी फाइनल किया जाएगा जब स्क्रिप्ट का काम दूसरे पड़ाव तक पहुंच जाएगा. अभी पूरा ध्यान कहानी को डेलप करने पर है." 
 

Featured Video Of The Day
"CBI करे जांच!" राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh The Immortals Of Meluha
Ranveer Singh New Movie
Ranveer Singh Aditya Dhar New Movie
Ranveer Singh
Ranveer Singh Pralay Movie