Dhurandhar 2 की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, कहानी सुनकर हुए थे हैरान, आदित्य धर से कर बैठे थे ये सवाल

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म में भले ही रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की हो लेकिन इसके हर एक किरदार की अपनी खासियत रही है. फिल्म में एक भारतीय अंडरकवर एजेंट जो पाकिस्तान में दुश्मन की मांद में घुसकर 'धुरंधर' का किरदार निभाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली:

स्पाई एक्शन थ्रिलर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी है. फिल्म की कहानी और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से धुरंधर का जादू हर भारतीय के सर चढ़कर बोल रहा है.फिल्म में जियोपॉलिटिकल मुद्दे, गुप्त ऑपरेशन और देशभक्ति के तत्व मजबूती से उठाए गए हैं. ऐसे कई संवेदनशील और आम लोगों की पहुंच से दूर के मुद्दों को फिल्म में दिखाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं.

सोमवार को निर्देशक आदित्य धर ने रणवीर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो में रणवीर ने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ने और कहानी सुनने के अनुभव को बताया. दरअसल, ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें रणवीर कहते हैं कि जब उन्होंने पहली कहानी सुनी थी, तो वे इसे सुनते ही हैरान रह गए थे. अभिनेता ने कहा, "जब सर ने मुझे ये कहानी सुनाई, मैं तो हक्का-बक्का रह गया था. मैंने सर से पूछा भी कि क्या ऐसा सच में होता है? सर ने कहा, हां बेटा, ऐसा भी होता है."

रणवीर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक ऐसी दुर्लभ गुणवत्ता वाली फिल्म है, लेकिन बिना किसी दिखावे के. इसकी हर एक चीज बिल्कुल सही और विश्वसनीय तरीके से पेश की गई है, जो व्यावसायिक तौर पर सिनेमा में खास संतुलन बनाए रखता है. ऐसी सफलता को पाना बहुत मुश्किल होता है, जहां कहानी गहरी हो लेकिन मनोरंजन भी टॉप हो. मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हूं."

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म में भले ही रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की हो लेकिन इसके हर एक किरदार की अपनी खासियत रही है. फिल्म में एक भारतीय अंडरकवर एजेंट जो पाकिस्तान में दुश्मन की मांद में घुसकर 'धुरंधर' का किरदार निभाता है.

Advertisement

बताया जाता है कि दानिश को दाउद इब्राहिम के किरदार में ढलने के लिए रोज 8-9 घंटे प्रोस्थेटिक मेकअप करना पड़ता था. वहीं, आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित था. अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनीतिज्ञ रहमान बलूच की भूमिका निभाई थी.
 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर राम मंदिर ट्रस्ट ने मानी वित्तीय व्यवस्था में बड़ी चूक!
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh
Ranveer Singh News 2026
Ranveer Singh News In Hindi
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 News In Hindi