PVR Inox की तकदीर बदलेगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का तूफान जारी

पीवीआर इनॉक्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर रौनक लौटती दिख रही है. और, इसकी बड़ी वजह बनी है फिल्म धुरंधर 2 की धमाकेदार शुरुआत. फिल्म ने रिलीज के साथ ही ऐसा माहौल बना दिया है कि थिएटरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PVR Inox की तकदीर बदलेगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2

पीवीआर इनॉक्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर रौनक लौटती दिख रही है. और, इसकी बड़ी वजह बनी है फिल्म धुरंधर 2 की धमाकेदार शुरुआत. फिल्म ने रिलीज के साथ ही ऐसा माहौल बना दिया है कि थिएटरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार बिजली ने इस रिस्पॉन्स को शानदार बताया है. 8,000 स्क्रीन्स पर पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती शो में ही 35 से 40 करोड़ रुपये कमा लिए. जबकि पहले दिन का कलेक्शन 65-70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

धुरंधर 2 से मिली बड़ी रफ्तार
फिल्म की जोरदार ओपनिंग ने इसे पहले पार्ट के 800-850 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के आसपास पहुंचने की उम्मीद जगा दी है. इतना ही नहीं अब फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की तरफ भी बढ़ती नजर आ रही है. जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बड़ा अचीवमेंट होगा. इस शानदार शुरुआत का सीधा फायदा पीवीआर इनॉक्स को भी मिल रहा है. थिएटरों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है और फुटफॉल में भी सुधार देखने को मिल रहा है. कंपनी का मानना है कि अगर फिल्म इसी तरह चलती रही. तो पूरे साल के लिए एडमिशन का आंकड़ा 150 मिलियन तक पहुंच सकता है. अभी ऑक्यूपेंसी 27-27.5% के आसपास रहने का अनुमान है. उम्मीद की जा रही है कि ऑक्यूपेंसी उस लेवल तक पहुंचेगी जैसी कोविड से पहले नजर आया करती थी.  

फोर्थ क्वॉर्टर में राहत, OTT से बैलेंस
जनवरी और फरवरी में बॉक्स ऑफिस की शुरुआत धीमी रही. लेकिन धुरंधर 2 ने फोर्थ क्वॉर्टर यानी कि Q4 को आखिरी समय में बड़ा सहारा दिया है. संजीव बिजली के मुताबिक भले ही ये क्वॉर्टर बहुत शानदार न रहे. लेकिन इसे डिसेंट कहा जा सकता है. उनका कहना है कि पूरे फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का परफोर्मेंस दमदार रहा. रीजनल लेंग्वेज की फिल्मों ने इसमें खास मदद की. OTT प्लेटफॉर्म्स को लेकर भी अब इंडस्ट्री में बैलेंस बन चुका है. अब फिल्मों के लिए लगभग 8 हफ्तों का थिएट्रिकल विंडो तय हो गया है. जिससे सिनेमाघरों को फायदा मिल रहा है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग से बदलेगी सरकार? | Exit Poll Results 2026