Dhurandhar Actor Ranveer Singh Net Worth: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक दूसरी वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें व्हाट्सऐप पर एक वॉइस नोट के जरिए करोड़ों रुपये की फिरौती की धमकी मिली है. फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मुंबई पुलिस ने एहतियातन उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर रणवीर सिंह, जो बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं, उनकी 2026 में कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ कितनी है. धमकी की खबर ने एक बार फिर उनकी शोहरत और रईसी को सुर्खियों में ला दिया है.
बैंड बाजा बारात से डेब्यू
अगर रणवीर सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्म ‘बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करने वाले रणवीर ने ‘बाजीराव मस्तानी', ‘पद्मावत', ‘सिम्बा', ‘गली बॉय', ‘83' और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. उनकी एनर्जी, एक्टिंग और अलग स्टाइल ने उन्हें इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया है. वह सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं.
रणवीर सिंह की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में रणवीर सिंह की अनुमानित नेट वर्थ करीब 350 से 400 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों की फीस, ब्रांड प्रमोशन और इवेंट्स से आता है. बताया जाता है कि रणवीर एक फिल्म के लिए 30 से 40 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. इसके अलावा उनके पास मुंबई में लग्जरी घर, महंगी गाड़ियां और कई प्रॉपर्टी भी हैं.
दीपिका पादुकोण से शादी
रणवीर सिंह की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रहती है. उन्होंने साल 2018 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की थी. दोनों बॉलीवुड के सबसे पावरफुल और पॉपुलर कपल्स में गिने जाते हैं. शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने करियर में लगातार आगे बढ़ते रहे हैं और अक्सर साथ में बड़े इवेंट्स में नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को मिली धमकी, व्हाट्सएप पर आया फिरौती का मैसेज