धुरंधर की हीरोइन को मिस कर रहे हैं आप? सिनेमाघरों मे रिलीज हुई सारा की नई थ्रिलर, IMDb पर मिली 6.3 रेटिंग

सारा अर्जुन की फिल्म यूफोरिया थियेटर्स में आ गई है. इस फिल्म में भूमिका चावला और सारा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सारा अर्जुन के लिए शानदार रहेगा 2026
Social Media
नई दिल्ली:

धुरंधर से रातोंरात  स्टार बनीं सारा अर्जुन ने हाल ही में बताया कि उनका अगली फिल्म Euphoria उनके पास कैसे और जिंदगी के किस समय पर आई. सारा ने बताया यूफोरिया एक ऐसे दौर में आई जब सब कुछ उलझा हुआ सा लग रहा था और कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था. उन्होंने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बहुत पर्सनल और मीनिंगफुल एक्सपीरियंस बताया.  इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सारा ने लिखा कि कुछ कहानियां आपको सिर्फ चुनती नहीं, बल्कि लंबे समय तक दिल में बस जाती हैं. यह फिल्म तब मिली जब उनके सामने कुछ भी क्लियर नहीं था. लेकिन साथ ही कई उम्मीदों और संभावनाओं से भरा हुआ समय भी था.

पिता ने हमेशा दी अपनी राह चुनने की आजादी

सारा ने डायरेक्टर गुणशेखर और प्रोड्यूसर नीलिमा गुना के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि इन दोनों ने उन पर भरोसा किया और कहानी को सच्चाई और इमोशनल डेप्थ के साथ पेश करने की पूरी आजादी दी. फिल्म में ग्लैमर की बजाय सच्ची भावनाओं को जगह मिली, जिसके लिए वे उनका शुक्रिया अदा करती हैं. अपने परिवार का भी उन्होंने खास तौर पर जिक्र किया, खासकर पिता का. सारा ने बताया कि पिता ने हमेशा उनकी पसंद का सम्मान किया और उन्हें अपनी राह चुनने की आजादी दी, जिसने उन्हें मजबूत बनाया.

सोचने पर मजबूर करती है यूफोरिया

Euphoria एक तेलुगु सोशल थ्रिलर है, जिसमें सारा ने चैत्रा नाम की एक परेशान टीनएजर का किरदार निभाया है. फिल्म युवाओं के बीच नशीले पदार्थों का दुरुपयोग, अपराध और इमोशनल डैमेज जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है. यह असली घटनाओं से प्रेरित है, इसलिए काफी प्रभावशाली और सोचने पर मजबूर करने वाली बन गई है. फिल्म में भूमिका चावला और गौतम मेनन जैसे कलाकार भी हैं, जो कहानी में गहराई जोड़ते हैं. यह कोई रेगुलर एंटरटेनिंग फिल्म नहीं, बल्कि युवाओं की चुनौतियों और कमजोरियों पर बात करने वाली फिल्म है.

सारा ने स्वीकार किया कि इस प्रोजेक्ट पर काम करना इमोशनली बहुत चैलेंजिंग था. यह उन्हें अनकम्फर्टेबल करता था, लेकिन इसी वजह से मीनिंगफुल भी लगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक भी इसे देखकर वैसा ही जुड़ाव महसूस करेंगे. फिलहाल Euphoria उनके दिल के करीब है, लेकिन सारा का अगला प्रोजेक्ट बड़ा कमर्शियल है. वे धुरंधर: द रिवेंज में नजर आएंगी, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इस एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम हैं. 

Featured Video Of The Day
Israel बनेगा Diplomacy में रोड़ा? Muscat में US-Iran Talks के बीच Tehran की बड़ी Warning