रानू मंडल ने ट्विंकल खान्ना के गाने पर किया ऐसा डांस की फैन्स को हो गई बोलती बंद, जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO

रानू मंडल का एक वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे नीले रंग की मैक्सी के साथ कमर पर दुपट्टा बाधें डांस करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
रानू मंडल ने ट्विंकल खान्ना के गाने पर किया ऐसा डांस
नई दिल्ली:

रानू मंडल ने अपने अनोखे गाने के स्टाइल से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कभी उनके बॉलीवुड के पुराने गानों की वीडियो वायरल होती है तो वहीं कच्चा बादाम और नए गाने के चैलेंज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वहीं हाल ही में रानू मंडल का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में वे ट्विंकल खन्ना की फिल्म मेला के मोस्ट पॉपुलर गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. 

रानू मंडल का एक वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे नीले रंग की मैक्सी के साथ कमर पर दुपट्टा बाधें डांस करती नजर आ रही हैं. रानू मंडल के साथ उनके परिवार का कोई सदस्य भी डांस करता दिखाई दे रहा है. फिलहाल तो उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात भी देखी जा सकती है. 

इस वीडियो को देख फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा वाह गाने के बाद अब डांस भी. तो वहीं दूसरे फैन्स कमेंट करते हुए कहा ये भी टैलेंट है आपमें आज पता चला तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा आपके गाने नहीं आए अगला वीडियो कब आ रहा है. बता दें की इस उम्र में भी रानू की आवाज और सुर उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता हैं. रानू के गाने काफी एंटरटेनिंग भी होते हैं. इसलिए लोग उनके वीडियो का इंतजार करते हैं.

Advertisement

VIDEO: 'हिट द फर्स्ट केस' फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आईं सान्या मल्होत्रा

Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Ranu Mandal
Ranu Mandal Instagram
Ranu Mandal Viral Dance Video
Ranu Mandal Latest Video
Ranu Mandal Trending Video
Ranu Mandal Dance Video Viral
रानू मंडल
Twinkle Khanna