बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी फोटोशूट कराया. इस फोटोशूट में कपल की खुशी, रोमांस और भावनाओं की झलक दिखाई दे रही है. रणदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खूबसूरत पल को साझा किया. तस्वीरों में रणदीप और लिन दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
फोटोशूट में कपल बेहद सादी आउटफिट पहने हुए हैं. रणवीर जहां ब्राउन कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं लिन लैशराम वाइट कलर की ड्रेस में दिख रही है. कुछ तस्वीरों में रणदीप ने लिन के बेबी बंप पर प्यार से हाथ रखा और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी मुस्कान के साथ देख रहे हैं.
रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, "रणदीप भैया, आपकी और लिन की जोड़ी हमेशा सुपर क्यूट लगती है." दूसरे यूजर ने लिखा, "बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है, गॉड ब्लेस." अन्य यूजर्स ने लिखा, "इतना रोमांटिक पोस्ट दिल को छू गया. लिन बहुत खूबसूरत लग रही हैं, और रणदीप भैया, आप भी कम नहीं. बेबी जल्दी आए, और दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें. लिन बहुत ग्लो कर रही हैं, और रणदीप भैया भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं."
यह भी पढ़ें: Ind vs NZ T20 WC फाइनल मैच में संजू सैमसन किसी और के इशारों पर मार रहे थे चौके-छक्के? वायरल हुआ वीडियो
रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया था. कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी. वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और बहुत मदद भी करते थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी. रणदीप और लिन ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. हालांकि, कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली.