रामायण से जुड़े 10 विवाद, सीता के रोल में करीना कपूर खान से लेकर फुटेज लीक होने तक चर्चा में रहे ये टॉपिक

नितेश तिवारी की रामायण रिलीज के बाद से ही चर्चा में रही है. फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए जो समय के साथ खूब उछले फिर धीरे धीरे ठंडे पड़ते नजर आए. इस वजह से फिल्म चर्चा में लगातार बनी रही.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
रामायण से जुड़े 10 विवाद
Social Media
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की 'रामायण' 5 नवंबर यानी कि आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लेकिन बड़े पर्दे तक पहुंचने तक का इस फिल्म का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. फिल्म की कास्टिंग से लेकर गाने तक सभी विवादों में रहे और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हुई. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रोल में यश के साथ ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में रही. यह फिल्म कास्टिंग और क्रिएटिव डिसिजन के चलते चर्चा में रही है. फिल्म विवादों के केंद्र में भी रही है जिनमें से कुछ तो फिल्म के शुरुआती दौर में ही सामने आ चुके थे.

1. ए.आर.रहमान के म्यूजिक पर उठे सवाल

ए.आर. रहमान और हंस जिमर का तैयार किया गया 'रामायण' का म्यूजिक फिल्म के सबसे चर्चित पॉइंट्स में से एक रहा है. 'मंगल रंग' और 'रावण तांडव' जैसे गानों को दर्शकों के एक वर्ग की आलोचना का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि 'मंगल रंग' में सूफी टच है. कुछ लोगों को लगा कि फिल्म का म्यूजिक उस तरह का नहीं है, जैसी वे किसी पौराणिक महागाथा के ट्रेडिशनल साउंडट्रैक से उम्मीद करते हैं.

2. VFX पर क्रिटिसिज्म और AI से बनी इमेजरी के आरोप

फिल्म का पहला प्रोमोशनल फुटेज जारी होने के बाद इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) चर्चा का बड़ा विषय बने. जहां कुछ दर्शकों ने महल के अंदर के सीन, रावण के आगमन और पुष्पक विमान के पैमाने की तारीफ की वहीं कुछ लोगों को लगा कि कुछ हिस्से खासकर जंगल वाले सीन बनावटी लग रहे थे.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी (CGI) की क्वालिटी पर सवाल उठाए. कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि फुटेज के कुछ हिस्से AI से बने विजुअल्स या अधूरे ग्रीन-स्क्रीन वर्क जैसे लग रहे थे.

Advertisement

इसके बाद फिल्म मेकर्स ने बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किए. इनमें असली सेट और फिल्म को बनाने में की गई मेहनत को दिखाया गया. हालांकि इन क्लिप्स को भी क्रिटिसाइज किया गया जिससे यह पता चलता है कि इतने बड़े पैमाने के प्रोजेक्ट के लिए दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना कितना चैलेंजिंग है.

3. सीता के रूप में साई पल्लवी की कास्टिंग पर बहस

फिल्म में देवी सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी को चुना जाना भी चर्चा में रहा. प्रमोशनल कंटेंट और ट्रेलर जारी होने के बाद एक्ट्रेस को अपने लुक, स्क्रीन पर प्रेजेंस, मेकअप, हेयरस्टाइल और हिंदी एक्सेंट को लेकर भी क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा.

Advertisement

4. लारा दत्ता के कैकेयी लुक, ब्लाउज के डिजाइन को लेकर विवाद

फिल्म के ट्रेलर में रानी कैकेयी के रूप में लारा दत्ता का पहला लुक चर्चा में छा गया. यहां कुछ दर्शक फिल्म में उन्हें देखकर हैरान थे. वहीं कुछ लोगों ने उनके पहनावे और स्टाइलिंग पर सवाल उठाए. ट्रेलर में लारा हरे रंग का ब्लाउज पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली मरून साड़ी पहनी है. उनके सीधे, साइड-पार्टेड बाल और मिनिमल जूलरी लुक बहुत ही मॉर्डन लगा. सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना ​​था कि उनका डिजाइनर ब्लाउज और सैलून जैसा हेयरस्टाइल त्रेता युग के किसी किरदार के हिसाब से बहुत ज्यादा मॉडर्न लग रहा था. कुछ लोगों ने उनके लुक की तुलना एकता कपूर के टीवी सीरियलों की स्टाइलिंग से भी कर दी.

5. रणबीर कपूर का बीफ को लेकर पुराना बयान फिर चर्चा में

भगवान राम के किरदार के लिए चुने जाने के बाद रणबीर कपूर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया. यह साल 2011 था इसमें रणबीर अपने परिवार के पेशावरी खान-पान के बारे में बात की थी और बताया था कि उन्हें मटन, पाया और बीफ पसंद है.

6. करीना कपूर खान ने फीस को लेकर सीता का रोल ठुकराने की बात से इनकार किया

साई पल्लवी को सीता के रोल के लिए चुने जाने की अनाउंसमेंट से पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि इस रोल के लिए करीना कपूर खान से कॉन्टैक्ट किया गया था. कयास लगाए जा रहे थे कि करीना ने अपनी फीस से दोगुनी रकम मांगी थी, जिसकी वजह से बात नहीं बन पाई. बाद में 'जूम' के साथ एक इंटरव्यू में करीना ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ किया कि उन्हें कभी इस रोल के लिए चुना ही नहीं गया था.

7. रावण पर की गई टिप्पणी के लिए मुकेश छाबड़ा ने मांगी माफी

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को 2024 में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान रावण को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. इस किरदार पर चर्चा करते हुए, छाबड़ा ने कहा कि रावण के कामों के पीछे कुछ हद तक अपनी बहन शूर्पणखा के लिए उसका प्यार भी एक वजह थी. उन्होंने राम और रावण की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ही अपने-अपने तरीके से प्यार से प्रेरित थे. उनकी इन बातों ने कई लोगों को नाराज कर दिया. क्रिटिसिज्म के बाद छाबड़ा ने माफी मांगी.

Advertisement

8. स्क्रिप्ट के राइट्स को लेकर विवाद से प्रोडक्शन की चुनौतियां बढ़ीं

फिल्म को 'इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स' से जुड़े सवालों का भी सामना करना पड़ा है. मधु मंटेना से जुड़ी कंपनी 'अल्लू मंटेना मीडिया वेंचर्स एलएलपी' ने एक पब्लिक नोटिस जारी करके 'रामायण' प्रोजेक्ट से जुड़ी स्क्रिप्ट और दूसरे कंटेंट पर अपना मालिकाना हक जताया है.

कंपनी ने बताया कि 'प्राइम फोकस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' के साथ राइट्स को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अप्रैल 2024 तक यह बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. कंपनी ने यह भी चेतावनी दी कि अधिकारों से जुड़े इन मुद्दों को सुलझाए बिना इस कंटेंट का इस्तेमाल करना 'कॉपीराइट उल्लंघन' माना जा सकता है. इस विवाद ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़ी चर्चाओं में एक कानूनी पहलू भी जोड़ दिया है, जो पहले से ही लोगों की कड़ी नजर और आलोचनाओं का सामना कर रहा था.

Advertisement

9. फुटेज लीक होने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दखल

फिल्म की इल लीगल रिकॉर्डिंग और फुटेज शेयर करने को लेकर बढ़ी टेंशन ने इसे कानूनी दायरे में ला खड़ा किया. नवंबर 2026 में 'गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' जिसके पास फिल्म के डोमेस्टिक और रीजनल 'इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी' अधिकार हैं - ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कंपनी ने फिल्म के इल लीगल डिस्ट्रीब्यूशन को रोकने के लिए सुरक्षा की मांग की.

यह याचिका तब दायर की गई जब ऐसे आरोप सामने आए कि कॉन्फिडेंशियलिटी एग्रीमेंट्स के बावजूद, फिल्म के कुछ लिमिटेड स्क्रीनिंग के फुटेज ऑनलाइन लीक हो गए हैं. इसके बाद कोर्ट ने फिल्म की इल लीगल रिकॉर्डिंग, होस्टिंग, डिस्ट्रिब्यूशन और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने के लिए एक 'डायनामिक एड-इंटरिम इंजंक्शन' जारी किया.

10. धार्मिक संगठनों ने स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की

फिल्म में धार्मिक हस्तियों को जिस तरह से दिखाया गया है, उसे लेकर मांग उठी थी कि सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाए. खबरों की मानें तो 'श्री रामलीला महासंघ' के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने डायरेक्टर नितेश तिवारी को चिट्ठी लिखकर हिंदू संगठनों और रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की थी. उनकी चिंता केवल इतनी थी कि कहीं आदिपुरुष की तरह फिल्म की रिलीज के बाद किसी तरह का विवाद खड़ा ना हो.

Featured Video Of The Day
US मिड टर्म चुनाव में ट्रंप के करीबी को हराया, कौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया?
Topics mentioned in this article
Ramayana Controversy
Entertainment News
Hindi News
Nitesh Tiwari
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं