करिश्मा -करीना की तरह ही नाम करेगी उनकी भांजी, काले सूट में किया डांस तो देख कर लोग बोले- कपूर खानदान की अगली सुपरस्टार

काले सूट में रणबीर कपूर की भांजी ने अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन बहन सग जमकर लटके-झटके दिखाए है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रणबीर की भांजी ने देसी गाने पर किया शानदार डांस

लगता है बॉलीवुड के स्टार कपूर परिवार से एक और एक्ट्रेस निकलकर आने वाली हैं. हालांकि कपूर फैमिली से लड़कियों को फिल्मों में जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन इस परंपरा को करिश्मा और करीना कपूर पहले ही तोड़ चुकी है और अब कपूर घराने की लाडली समारा साहनी की सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस देखने के बाद पता चलता है कि वह जरूर फिल्मों में कदम रखने वाली है. दरअसल, रणबीर कपूर की भांजी समारा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और कभी अपनी मां तो कभी अपनी बेस्टी संग रील बनाकर शेयर करती रहती है. अब रणबीर कपूर की भांजी की नई रील काफी मजेदार है, जिसमें वह अपनी बेस्टी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सादिया खतीब संग डांस करती दिख रही है.

समारा-सादिया की देसी डांस

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में समारा और सादिया का देसी लुक दिख रहा है. समारा ने ब्लैक रंग का कढ़ाईदार सूट पहना हुआ है और गले में दुपट्टा डाला हुआ है. वही, समारा अपनी सहेली सग ब्लैक ट्यूनिंग में दिख रही है और एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर रही है. इस वीडियो को एक्ट्रेस सादिया खतीब ने शेयर किया है. समारा-सादिया के डांस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे है. समारा के बारे मे बता दे वह अभी 14 साल की है और रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी है. सोशल मीडिया पर समारा की मा रिद्धिमा सग कई रील है.
 

यूजर्स बोले वेरी ब्यूटीफुल

समारा और फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार की बहन का रोल कर चुकी सादिया के इस डांस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी शेयर किए है. एक यूजर ने लिखा है, ब्यूटीफुल गर्ल्स'. दूसरे यूजर ने लिखा है, बहुत ही प्यारा लुक है आप दोनो का'. कई यूजर्स ऐसे भी है, जिन्होने इस वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी शेयर किए है. समारा को लेकर यह साफ नहीं है कि वह फिल्मों में आएगी या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिव नेस को देखने के बाद पता चलता है कि वो दिन दूर नहीं जब रणबीर कपूर की भांजी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाती नजर आएगी.


 

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
 Ranbir Kapoor Niece
Samara Sahni
Ranbir Kapoor Niece Samara Sahni
Samara Sahni Acting
Samara Sahni Age