4 साल पहले 22 जुलाई को रिलीज हुई रामायण एक्टर की वो फिल्म जिसने मेकर्स के डुबोए 150 करोड़, संजय दत्त थे विलेन, बॉक्स ऑफिस पर टांय-टांय फिस

रामायण चार हजार करोड़ रुपये दांव पर लगे हैं. जानते हैं चार साल पहले 22 जुलाई के ही दिन इसके एक एक्टर की फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हश्र हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
22 जुलाई को रिलीज हुई रामायण एक्टर की वो फिल्म जिसने किया प्रोड्यूसर्स का बंटाढार
NDTV
नई दिल्ली:

चार हजार करोड़ की रुपये की 'रामायण' के किस्से इन दिनों हर ओर आम हैं. आज 22 जुलाई है ऐसे में 'रामायण' के एक एक्टर से जुड़ा खास दिन भी है. आज ही के दिन चार साल पहले इस एक्टर की 150 करोड़ रुपये की फिल्म रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर टांय टांय फिस साबित हुई थी. इस फिल्म में संजय दत्त क्रूर खलनायक के किरदार में थे. हम बात कर रहे हैं 22 जुलाई 2022 को रिलीज हुई यशराज फिल्म्स की 'शमशेरा' की. फिल्म का भारी भरकम बजट था, रणबीर कपूर और वाणी कपूर जैसे सितारे भी थे. पीरियड ड्रामा था. सबकुछ बड़ा था, लेकिन फिल्म दर्शकों का दिल और दिमाग जीतने में नाकाम रही. आइए जानते हैं इससे जुड़ी मजेदार कहानी.

ब्रिटिश राज के समय की पृष्ठभूमि पर बनी इस पीरियड एक्शन ड्रामा में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आए, एक ओर आजादी के लिए संघर्ष करने वाले कबीले के योद्धा शमशेरा और दूसरी ओर उनके बेटे बल्ली के रूप में. संजय दत्त ने खूंखार विलेन दरोगा शुद्ध सिंह का रोल किया, जो ब्रिटिशों का साथी और कबीले का जुल्मी शासक था. वाणी कपूर, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला और आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं. करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक दबे-कुचले योद्धा कबीले की आजादी की लड़ाई पर केंद्रित थी.

शमशेरा का बजट और कलेक्शन

आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर थे. 'शमशेरा' का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था. फिल्म ने भारत में कुल 50.57 करोड़ रुपये और विदेशों में 13.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, यानी वर्ल्डवाइड ग्रॉस सिर्फ 63.58 करोड़ रुपये रहा. ओपनिंग वीकेंड में भी महज 31.75 करोड़ का आंकड़ा रहा, जो बड़े बजट वाली फिल्म के लिए बेहद निराशाजनक था. कुछ रिपोर्ट्स में नेट कलेक्शन 43 करोड़ के आसपास बताया गया. फिल्म को भारी घाटा हुआ और यह 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई.

Advertisement

क्यों हुई फ्लॉप रामायणम् एक्टर की मूवी

कहानी, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और साउंडट्रैक कुछ भी असर नहीं दिखा पाया. दर्शक फिल्म के लंबे ड्यूरेशन और कमजोर स्क्रिप्ट के आगे हार मान गए. ट्रेलर रिलीज और फिल्म के बीच कम समय, कोई वायरल सॉन्ग न होना और दक्षिण भारतीय सिनेमाओं (जैसे RRR) के चलते बने हाई स्पेक्टेकल के मुकाबले में 'शमशेरा' पिछड़ गई. 

दिलचस्प बात यह है कि आज रणबीर नितेश तिवारी की भव्य 'रामायण' (दोनों पार्ट्स का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा) में मुख्य भूमिका में हैं. 'शमशेरा' की फ्लॉप के बावजूद रणबीर ने बाद में 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर से वापसी की. 'शमशेरा' यशराज के लिए सबक साबित हुई कि बड़े बजट, स्टार पावर और भव्य सेट्स के बिना मजबूत स्क्रिप्ट और दर्शकों से जुड़ाव के बिना सफलता मुश्किल है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
सिक्किम में खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, मीथेन गैस का विस्फोट में 10 लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
Ranbir Kapoor
Shamshera
22 July
Entertainment