Holi Song: बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...13 साल पहले दीपिका ने रणबीर से की थी शिकायत, यूट्यूब पर 482 मिलियन बार देखा गया वीडियो

Holi Song: बॉलीवुड में ऐसे कई नगीने हैं जिन्होंने त्योहारों के रंग में और खुमार जोड़ा है. खासतौर से होली के त्योहार पर तो फिल्मों में एक से बढ़कर एक पुराने और नए डांस नंबर मिलते हैं. इनमें से एक था शाहरुख-ऐश्वर्या का गाना.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Holi 2026: होली पर कुछ खास है बलम पिचकारी सॉन्ग
Social Media
नई दिल्ली:

Holi Song: आज होली है. ऐसे में रंग, मिठाइयां और नए कपड़े के साथ उल्लास देखने को मिल रहा है. होली पर बने सदाबहार गानों के बिना यह त्योहार सादा है. होली अधूरी लगती है बिना उन गानों के जो पीढ़ियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करते हैं. बॉलीवुड ने होली पर ढेरों यादगार गाने दिए हैं जिनमें से कुछ क्लासिक हैं तो कुछ ट्रेंडिंग हैं. इन सदाबहार गानों की खासियत है कि ये गाने हर उम्र के लोगों को एक साथ लाते हैं और जश्न को और भी यादगार बना देते हैं. चाहे पुरानी फिल्मों की मिठास हो या नई फिल्मों का जोश, ये सभी होली का रंग गाढ़ा कर देते हैं.

55 साल पुराना गाना आज ही होली एंथम

‘बद्री की दुल्हनिया' गाना फिल्म 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' का है, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने इस गाने में होली का जोश दिखाया. देव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर की आवाज से सजे गाने को पसंद किया जाता है. फिल्म 'कटी पतंग' का ‘खेलेंगे हम होली' गाना कभी पुराना नहीं हुआ. साल 1971 में रिलीज फिल्म के इस गाने में राजेश खन्ना और आशा पारेख की केमिस्ट्री देखने को मिली और ग्रामीण होली की खूबसूरती भी झलकती है. गाने को लता मंगेशकर, किशोर कुमार ने आवाज दी है. इस गाने में दो मूड देखने को मिलते हैं लेकिन फिल्म का हाई पॉइंट है जब हीरो खेलेंगे हम होली कहता है. ये गाना आज भी उतना ही फ्रेश और नया लगता है. हम शर्त लगा सकते हैं ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपने ये गाना ना सुना हो.

26 साल साल पहले शाहरुख और ऐश्वर्या का होली वाला गाना

साल 2000 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' का ‘सोनी सोनी अखियों वाली' गाना होली के रंगों में रोमांस की मिठास भरता है. उदित नारायण, जसपिंदर नरुला के गाने को आज भी पसंद किया जाता है. इस गाने में बाकी जोड़ियों के अलावा हाईलाइट को शाहरुख खान और ऐश्वर्या का रोमांस ही था.

इसके अलावा, साल 1977 में आई फिल्म आपबीती का ‘नीला पीला हरा गुलाबी' मजेदार गाना होली पार्टी का मूड बनाता है. वहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के धमाकेदार डांस वाला गाना ‘जय जय शिवशंकर' 2019 में आई फिल्म वॉर का है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की मौज-मस्ती भरा गाना ‘लेट्स प्ले होली' भी है, जो साल 2005 की फिल्म 'वक्त' का है.

Advertisement

बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...

ये शब्द पढ़कर ही आपको दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह का रंगों से सराबोर चेहरा याद आ गया होगा. होली के रंगों को गाढ़ा करने वाले इस गाने की मस्ती 13 साल से चल रही है. दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर स्टारर 'ये जवानी है दीवानी' का ‘बलम पिचकारी' यूं तो हर मूड में अच्छा लगता है लेकिन होली के त्योहार पर तो ये कुछ खास ही लगता है. बात करें इसकी पॉपुलैरिटी की तो 13 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किए इस गाने को यूट्यूब पर 282 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

वहीं 'सिलसिला' से अमिताभ बच्चन और रेखा का यह क्लासिक गाना ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली' आज भी फुल वॉल्यूम पर बजता है. बात होली के गानों की हो तो ‘जोगी जी धीरे धीरे' फिल्म 'नदिया के पार' के गाने को भी नहीं भूला जा सकता.

Advertisement

'शोले' फिल्म का ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं', मदर इंडिया का ‘होली आई रे कन्हाई', बागबान का ‘होली खेले रघुबीरा' गाना परिवार के साथ होली का मजा दोगुना करता है. इसमें ‘होलिया में उड़े रे गुलाल' लोकप्रिय होली गीत के साथ ही जूही चावला, सनी देओल और शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का 'ऐसे रंग लगाना' भी शामिल है.
 

Featured Video Of The Day
Chinese APP BAT-BMS से कैसे बंद हो रहे थे ई-रिक्शा? जिस पर अब हुआ एक्शन!
Topics mentioned in this article
Holi Song
Holi Song 2026
Holi Hit Songs
Holi Playlist