रणबीर कपूर ने एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की पुष्पक विमान की तुलना, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, लोग बोले- भाई अमेरिका में ये सब मत कहना

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायणम् की प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस दौरान एक बातचीत में उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी कि सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायणम् की प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर उड़ने वाली कार से की पुष्पन विमान की तुलना!
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म रामायणम् की प्रमोशन के दौरान बातचीत में एक ऐसी बात कह दी कि अब सोशल मीडिया पर लोग उनका खूब मजाक बना रहे हैं. दरअसल रणबीर ने एलन मस्क की उड़ने वाली कार की तुलना रामायण के 'पुष्पक विमान' से की. उन्होंने कहा कि भारत ने पांच हजार साल पहले ही ये काम कर दिखाया था. रणबीर का यह बयान जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और इस कम्पैरिजन पर सवाल उठाए. लोगों ने रणबीर के साथ पैनल में बैठे दूसरे लोगों के एक्सप्रेशन तक पर चर्चा की और कहा कि सभी एक्टर के जोक पर झूठी हंसी हंस रहे हैं.

'भारत ने 5000 साल पहले ही ऐसा कर लिया था'

एक इंटरव्यू के दौरान, रणबीर कपूर ने हिंदू महाकाव्य से जुड़े उड़ने वाले वाहन 'पुष्पक विमान' के बारे में बात की और एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "एलन मस्क ने हाल ही में एक उड़ने वाली कार बनाई है, मुझे लगता है कि भारत ने 5000 साल पहले ही ऐसा कर लिया था." ये बात कहते हुए रणबीर का इशारा रावण के पुष्पक विमान की तरफ था. बता दें कि हिंदू महाकाव्य में इसे एक दिव्य, अपने आप चलने वाला हवाई वाहन बताया गया है.

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

रणबीर का यह बयान जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए. जहां कुछ लोगों को यह तुलना मजेदार लगी, वहीं दूसरों ने इस पर सवाल उठाए और फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐसा बयान देने के लिए रणबीर को क्रिटिसाइज किया. एक यूजर ने कमेंट किया, देहातियों को फिल्म बेचने के लिए ऐसा करना पड़ता है. रणबीर कपूर को पता होगा कि यह सब जोर से बोलना कितना अजीब लगा होगा, लेकिन करना पड़ता है...

Advertisement

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् का एक सीन तैयार करने में लग गए साढ़े छह साल, राम या सीता नहीं रावण के इस सीन पर लगी इतनी मेहनत

एक ने लिखा, इस तरह की फिल्म बनाने और उसके प्रमोशन के नाम पर ऐसी बेवकूफी दिखाना, बस पहला कदम है. एक यूजर ने आरोप लगाया, फिल्म का बजट वसूलने के लिए उनके लिए एक जाल बिछाया गया है. यह बॉलीवुड की एक नॉर्मल प्रमोशन स्ट्रैटेजी है. एक ने लिखा, रणबीर कपूर जानते हैं कि भारत में हीरो बने रहने के लिए उन्हें ये सब बातें कहनी ही पड़ेंगी. एक और कमेंट में लिखा था, क्या लोग इतने बेवकूफ हैं कि इस पर यकीन कर लें? शायद हां या कम से कम, ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है.

Advertisement
Topics mentioned in this article
Elon Musk
Ranbir Kapoor
Entertainment News
Hindi News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं