4000 करोड़ की रामायणम् और रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़, अरुण गोविल 90s के सबसे महंगे एक्टर, फिर भी राम बनने की फीस जान होंगे हैरान

Ranbir Kapoor Fees For Ramayana: क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर की रामायणम् के राम का टीजर आने की चर्चा के बीच भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और रणबीर कपूर की फीस में कितना फर्क है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ranbir Kapoor Fees For Ramayana: अरुण गोविल और रणबीर कपूर की फीस में अंतर
नई दिल्ली:

Ranbir Kapoor Fees For Ramayana: टीवी और बॉलीवुड में कई बार रामायण बन चुकी है. लेकिन आज भी 90 के दशक की दूरदर्शन की रामायण फैंस के बीच नंबर वन है. लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर की रामायणम् का टीजर आने के बाद से खूब तुलना हो रही है. हालांकि दोनों के बीच बजट ही नहीं फीस में भी जमीन आसमान का अंतर है. जहां रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी की रामायणम् का बजट 4000 करोड़ है तो वहीं रणबीर कपूर ने राम का रोल निभाने के लिए 150 करोड़ की फीस ली है. हालांकि 1987 में प्रसारित हुई रामायण में श्रीराम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल की फीस सुन फैंस को झटका लगेगा. 

90 के दशक के सबसे महंगे एक्टर

अरुण गोविल 90 के दशक के पॉपुलर ही नहीं सबसे महंगे एक्टर रहे हैं, जिन्होंने दूरदर्शन की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की. इस शो ने उन्हें उस दौर के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1987 में प्रसारित हुई रामायण में राम की भूमिका निभाने के लिए अरुण गोविल को पूरी सीरीज के लिए 40 लाख रुपये मिले थे. जबकि सीता के रोल के लिए दीपिका चिखलिया को 20 लाख, लक्ष्मण के रोल के लिए सुनील लहरी और हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर दारा सिंह जैसे कलाकारों को 30-35 लाख के आसपास फीस दी गई. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के दामाद, रणबीर कपूर की रामायणम् में बनेंगे देवराज इंद्र, साइड रोल से बनाई बॉलीवुड में पहचान

रामायण का बजट और खर्च

90 के दशक में पॉपुलर हुई दूरदर्शन की रामायण में किसी वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया था, जिसके चलते रामानंद सागर ने महज 7 करोड़ रुपये के कुल बजट में 81 एपिसोड तैयार किए थे. वहीं हर एपिसोड पर सिर्फ 9 लाख रुपये खर्च हुए. इसके बावजूद यह इतनी पॉपुलर हुई कि रविवार के दिन शो देखने के कारण सुबह सड़कें सूनी नजर आती थीं. वहीं राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और अन्य कलाकारों को लोग भगवान मानकर पूजते थे. 

Advertisement

रामायणम् की कास्ट की फीस

नितेश तिवारी निर्देशित रणबीर कपूर की रामायणम् दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगा. इसका बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को 150 करोड़ फीस दी गई है, जिसमें 75 करोड़ पहले और 75 करोड़ दूसरे पार्ट के लिए. वहीं कहा जा रहा है कि कन्नड़ सुपरस्टार यश ने रावण की भूमिका के लिए 100 करोड़ की रकम वसूली है. जबकि हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल ने 40 करोड़, सीता के रोल के लिए साई पल्लवी ने 12 करोड़ रुपए लिए हैं. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् का टीजर आया चीन को पसंद! लेकिन रणबीर कपूर नहीं टीवी का महाभारत का ये एक्टर बना भगवान राम के लिए फर्स्ट च्वाइस

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026: 8 साल की उम्र में हादसा… डॉक्टर बोले हाथ‑पैर काटने होंगे… Payal Nag की दर्दभरी कहानी