राम, रावण, सीता, मंथरा और शूर्पणखा के अलावा... 4 मिनट के ट्रेलर में इन किरदारों को आपने किया होगा मिस

रामायणम् के 4 मिनट के ट्रेलर में सीता, मंथरा, शूर्पणखा, राम और रावण के अलावा पंचायत एक्टर फैसल मलिक से लेकर रावण के नाना का किरदार निभाने वाले एक्टर्स समेत इन किरदारों की झलक दिखी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामायणम् के ट्रेलर में रावण के नाना से लेकर कुंभकरण की दिखी झलक
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड रामायणम् का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया, जिसमें राम, रावण, सीता, मंथरा और शूर्पणखा के किरदार पर फैंस की नजरें टिक गईं. लेकिन क्या आपने इस 4 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर में उन एक्टर्स को स्पॉट किया है, जो जाना माना नाम हैं. हालांकि उनके मेकअव और लुक से आप उन्हें पहचान नहीं पाए हैं. इसमें पंचायत के प्रहलाद चाचा यानी फैसल मलिक से लेकर मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा हैं, जिनका अलग अवतार फैंस को काफी हैरान कर रहा है. वहीं कुछ लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं.  

मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा

दिग्गज एक्ट्रेस शीबा चड्ढा भी रामायणम् के मोस्ट अवेटेड ट्रेलर में नजर आईं हैं. वह मंथरा के किरदार में कैकई के साथ अयोध्या में राजा दशरथ के साथ आई थीं. वहीं वह ही थीं, जिन्होंने कैकई के मन में जहर घोला और राम को वनवास भेजा ताकि उनके बेटे भरत अयोध्या के सिंहासन पर बैठ सके और राजा का पद संभाल सके. वहीं रामायणम् के ट्रेलर में कैकई यानी लारा दत्त के साथ उनकी झलक दिखती है. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् में रावण की मां बनेंगी रजनीकांत की हीरोइन, जानें 56 साल की एक्ट्रेस का यश से कितना है उम्र का फासला

पंचायत के प्रहलाद चाचा को पहचाना

पंचायत के एक्टर फैसल मलिक भी रामायणम् के ट्रेलर में नजर आए, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है. वह फिल्म में कुंभकरण का किरदार निभा रहे हैं, जिसके चलते उसी अवतार में वह नजर आते हैं. 

Advertisement

एनिमल के एक्टर बने मारीच

एनिमल में नजर आ चुके एक्टर सौरभ सचदेवा ने रामायणम् में मारीच का किरदार निभाया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मारीच रावण का मामा था. अपनी मां ताड़का और भाई सुबाहु के साथ राक्षस बनने का श्राप मिलने के बाद मारीच ने अपनी शुरुआती जिंदगी ऋषियों को डरा-धमकाकर बिताई थी. जबकि ऋषि विश्वामित्र के कहने पर राम ने उसे हराया था. फिर उसने राम को मारने की कोशिश की और भाग गया. आखिर में, मारीच ने सुनहरे हिरण का रूप धारण करके रावण को सीता का अपहरण करने में मदद की थी. 

रावण का नाना बना ये एक्टर 

Advertisement

रामायणम् के ट्रेलर में रावण के नाना की भी झलक देखने को मिलती है, जिस किरदार को एक्टर चेतन हंसराज ने निभाया है. 'मिनट्स ऑफ मसाला' से बात करते हुए चेतन ने बताया था कि वह रावण के नाना सुमाली का किरदार निभा रहे हैं. वहीं ट्रेलर में उनका लुक पहचाना नहीं जा रहा है. लेकिन फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस रोल को लेकर चेतन ने कहा था, "कहानी की शुरुआत उन्हीं से होती है." 

भरत बने आदिनाथ कोठारे

रामायणम् के ट्रेलर में राम के छोटे भाई भरत की झलक भी देखने को मिली, जिसमें उन्हें बड़े भाई के पैर छूटे हुए और उनकी पादुका को माथे से लगाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि उनका चेहरा ट्रेलर में नजर नहीं आ रहा है लेकिन वह एक्टर आदिनाथ एम कोठारे हैं. 

विद्युतजीह्व बने विवेक ओबरॉय 

इसके अलावा शूर्पणखा के पति के विद्युतजीह्व के किरदार में विवेक ओबरॉय नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है. वहीं उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.  

रावण की मां बनीं ये एक्ट्रेस

रावण की मां कैकसी राक्षस कुल की थीं. वहीं 4000 करोड़ की रामायण में इस किरदार को एक्ट्रेस शोभना ने निभाया है, जिसकी झलक रामायणम् के ट्रेलर में देखने को मिली है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् के ट्रेलर में आपने देखा शूर्पणखा का पति? जिसे रावण ने उतारा था मौत के घाट,1200 करोड़ है एक्टर की नेटवर्थ

Featured Video Of The Day
भगवा में प्रदर्शन कर फंसे पप्पू यादव! जगह-जगह हो रहा विराध प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
Ramayana
Bollywood
Ramayana Trailer
Ranbir Kapoor