4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं रामायणम् का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो नमित मल्होत्रा द्वारा निर्देशित सबसे बड़े सिनेमैटिक स्पेक्टेकल्स में से एक है और भारत को पूरी दुनिया के सामने पेश करेगी. रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए 'राम' की पहली झलक रिलीज होने के साथ ही मेकर्स ने दर्शकों को भारत के सबसे सदाबहार महाकाव्यों में से एक की विरासत की एक झलक दिखाई थी और इसने सच में भारी तहलका मचा दिया था. वहीं अब, मेकर्स ने आखिरकार 24 जुलाई 2026 को ट्रेलर के साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए एक और भी बड़ा लुक सामने लाने की तैयारी कर ली है.
24 जुलाई को आएगा रामायणम् का ट्रेलर
जी हां, आखिरकार 'रामायणम्' के ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस हो गई है. फैंस को सीमाओं के पार इसकी असाधारण दुनिया में और गहराई से ले जाते हुए, इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है. ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस अपने सोशल मीडिया पर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "भारत से दुनिया तक, रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में प्रीमियर होगा." इसकी झलक देखने के बाद फैंस को राम नहीं बल्कि रावण का बेसब्री से इंतजार है.
ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी का फिर लौटा जादू, आवारापन 2 के फर्स्ट गाने Ve Junoon में दिशा के साथ दिखी कैमेस्ट्री, फैंस को आई KK की याद
रामायणम् के बारे में
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में और साई पल्लवी सीता के रूप में नजर आएंगी, जबकि रॉकिंग स्टार यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं, और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में कदम रख रहे हैं. नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और 8 बार के ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की गई यह दो पार्ट्स की एपिक फिल्म दुनिया भर में IMAX में रिलीज होगी. पार्ट 1 दिवाली 2026 में और पार्ट 2 दिवाली 2027 में आएगा.