Ramayana Box Office Collection Day 1: राम का रामायण पर आशीर्वाद, पहले दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Ramayana Box Office Collection Day 1: रामायण ने पहले दिन  50 करोड़ पार की ओपनिंग करते हुए साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ramayana Box Office Collection Day 1 रामायण ने दृश्यम 3 को पहले दिन छोड़ा पीछे
नई दिल्ली:

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर रामायण पर राम का आशीर्वाद पहले दिन खूब देखने को मिला है. 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रामायण रिलीज हुई, जो 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक थी. फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिला. जबकि NDTV ने रामायण को 2.5 स्टार्स दिए. कुछ लोगों ने साई पल्लवी की तो किसी ने यश की तारीफ की. वहीं इसका असर कमाई में भी देखने को मिला, जिसने एडवांस बुकिंग में ही 100 करोड़ की कमाई हासिल कर ली थी. लेकिन अब पहले दिन का कलेक्शन आ गया है, जो 50 करोड़ ओपनिंग का है. इसी के साथ रामायण 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. 

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 25,200 शोज के जरिए 64.85 करोड़ की कमाई भारत में फिल्म ने हासिल की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ पहुंचा है. अन्य भाषाओं की बात करें तो...

हिंदी- 47.50 करोड़ (20,678 शोज)
कन्नड़- 7.25 करोड़ (1,197 शोज)
तेलुगू- 6 करोड़ (1776 शोज)
तमिल- 2.60 करोड़ (992 शोज)
मलयालम- 1.50 करोड़ (557 शोज)

रामायण की कुल टिकट की बिक्री पहले दिन- 2,525,775

ये भी पढ़ें- 100 एकड़ में बना है धर्मेंद्र का फार्महाउस, धान की कटाई देख भावुक हुए सनी देओल, बोले- मिसिंग यू पापा

Advertisement

2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनीं रामायण

रामायण साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम भले ही ना कर पाई हो. लेकिन दूसरे नंबर पर अपने आपको ला गई है.

1. धुरंधर 2- 99.10 करोड़
2. रामायण- 64.28 करोड़
3. दृश्यम 3- 62 करोड़
4. बॉर्डर 2- 30 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 25.50 करोड़

Advertisement

आदिपुरुष का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

रामायण को भले ही लोगों का प्यार मिला हो. लेकिन वह फ्लॉप फिल्म आदिपुरुष यानी प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म का ओपनिंग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. दरअसल, आदिपुरुष की ओपनिंग कमाई 86.75 करोड़ थी. 

ये भी देखें- रामायण का रिव्यू

ये भी देंखें-

Featured Video Of The Day
सवर्ण विरोध के बीच सरकार बैकफुट पर? UGC नियमों पर कोर्ट में बड़ा बयान
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Box Office Collection Day 1
Ramayana Opening Day Collection
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं