रामायण पर बनाई फिल्म, लेखक ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती, कहा- लिखे डायलॉग पर शर्म आती है 

राइटर मनोज मुंतशिर ने कुबूल किया कि रामायण पर बेस्ड फिल्म में लिखे उनके डायलॉग पर शर्म आती है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण पर बनी फिल्म आदिपुरूष के डायलॉग पर मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी
नई दिल्ली:

रामायण पर दूरदर्शन का सीरियल खूब पॉपुलर हुआ. इसी की तर्ज पर बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ी फिल्म रामायणम् आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन 3 साल पहले रामायण पर बनी एक फिल्म आई थी, जो महंगे बजट में बनाई गई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में फ्लॉप हो गई. यहां तक कि सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. वहीं अब इस फिल्म को लिखने वाले लेखक मनोज मुंतशिर ने जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया. जबकि इसे लेकर माफी मांगी. सही पहचाना हम बात कर रहे हैं कि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की आदिपुरूष की बात कर रहे हैं, जो 2023 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक थी. 

आदिपुरुष के बचाव में कहने के लिए शर्मिंदा हैं मनोज मुंतशिर

टाइम्स नाओ के पॉडकास्ट बातें दिल से में मनोज मुंतशिर ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें सलाह दी थी कि वो फिल्म का पब्लिकली बचाव न करें. 'आदिपुरुष' के रिलीज होने से लगभग छह महीने पहले ही लोगों ने मेकर्स से सवाल पूछना और प्रोजेक्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. उनकी पत्नी को डर था कि इस विरोध का चेहरा वही बनेंगे. उनकी बात न मानने का उन्हें अफसोस है.

ये भी पढ़ें- गुलजार ने “मौत” पर लिखी कविता, अमिताभ बच्चन की आवाज से पिरोया, बन गया 55 साल पुरानी फिल्म का आइकॉनिक सीन

Advertisement

देश से मांगी मनोज मुंतशिर से माफी

आगे उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैंने इसे ज्यादा सिरियसली से नहीं लिया था. इसे समझने में मुझे दो दिन लग गए. 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और उस फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी. फिल्म को लेकर जो कुछ भी हुआ, उस पर मुझे बहुत शर्मिंदगी है और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं इस देश से माफी मांगता हूं."

राम और हनुमान के किरदार के साथ नहीं किया इंसाफ

मनोज मुंतशिर ने कुबूल किया कि वह निराश हैं क्योंकि उन्होंने भगवान राम और भगवान हनुमान के किरदार के साथ इंसाफ नहीं किया. हालांकि उन्होंने यह बताया कि हनुमान के किरदार पर बिना किसी कॉन्टेक्स्ट पर कमेंट किया गया. लेकिन उन्होंने कहा, अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे शर्म आती है कि मैंने इसे लिखा. मैं नहीं जानता कि मैं क्या सोच रहा था और मैंने क्या लिखा.

Advertisement

आदिपुरुष के बारे में 

ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष को टीसीरीज ने प्रोड्यूस किया था. यह हिंदी एपिक रामायण से प्रेरित थी. फिल्म में प्रभास ने भगवान राम का किरदार, कृति सेनन ने जानकी, सैफ अली खान ने लंकेश, सनी सिंह ने लक्ष्मण और देवदत्त नागे ने हनुमान का किरदार निभाया था. कहा जाता है कि फिल्म ने 600 करोड़ के बजट में 390 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. वहीं यह बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के बाद औंधे मुंह गिरी थी.  

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर ने गुस्से में गाया था शिव का 48 साल पुराना गाना, एक टेक में किया रिकॉर्ड, आज भी भोलेनाथ के भक्तों की पहली पसंद

Featured Video Of The Day
Dharmendra Pradhan Resigns : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा विपक्ष में क्या-क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Adipurush
Manoj Muntashir
Ramayana
Bollywood