रामायण- महाभारत ही नहीं दारा सिंह इस फिल्म में भी बने थे हनुमान, मौसमी चटर्जी ने कहा- माता सीता भगवान हनुमान

दारा सिंह को याद कर मौसमी चटर्जी भावुक हुईं और 'बजरंगबली' के पुराने वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दारा सिंह को हनुमान के रूप में मौसमी चटर्जी ने किया याद
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण और महाभारत में हनुमान का रोल निभाकर सुपरस्टार दारा सिंह ने फैंस के बीच 90 के दशक में पहचान बनाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कई फिल्मों में हनुमान का रोल अदा कर चुके हैं, जिसमें बजरंगबली फिल्म का नाम शामिल है. वहीं एक्स पर इसी फिल्म का जिक्र दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने किया और एक बार फिर पुरानी यादों में खो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'बजरंगबली' के कुछ थ्रोबैक वीडियो शेयर किए और दिग्गज अभिनेता दारा सिंह को याद करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया. 

मौसमी चटर्जी ने दारा सिंह को किया याद 

मौसमी ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का एक मजेदार सीन शेयर किया. यह वही सीन है जिसमें माता सीता, भगवान हनुमान को भोजन के लिए बुलाती हैं. लेकिन हनुमान जी इतनी भूखे होते हैं कि पूरा भोजन खत्म हो जाता है. आखिर में भगवान राम को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ती है. वीडियो शेयर करते हुए मौसमी ने लिखा, "यादों के गलियारे में एक और सफर. फिल्म 'बजरंगबली' से एक सीन, जिसमें माता सीता भगवान हनुमान को खाने के लिए बुलाती हैं और हुआ ये कि सारा खाना ही खत्म हो गया. आखिरकार भगवान राम को बीच-बचाव करना पड़ा. श्री बिस्वजीत और दारा सिंह जी के साथ काम करना बहुत सुखद अनुभव था. दारा जी एक बहुत अच्छे इंसान थे. 

ये भी पढे़ं- राजेंद्र कुमार की वो फिल्में, जिनकी वजह से बने जुबली कुमार, मोहम्मद रफी का गाना हुआ पॉपुलर

बजरंगबली फिल्म में दारा सिंह बने थे हनुमान

साल 1976 में रिलीज हुई 'बजरंगबली' का निर्देशन और निर्माण चंद्रकांत ने किया था. फिल्म में दारा सिंह ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया था, जिसे आज भी उनके सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है. बाद में टीवी के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में भी हनुमान के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हुई. फिल्म में बिस्वजीत भगवान राम, मौसमी चटर्जी माता सीता और शशि कपूर लक्ष्मण के किरदार में नजर आए थे. इसके अलावा दुर्गा खोटे ने देवी मां अंजनी, अजय ने लव, मास्टर अलंकार ने कुश, दुलारी ने शबरी और प्रेम नाथ ने रावण का किरदार निभाया था. 

Advertisement

मौसमी चटर्जी के बारे में 

अगर मौसमी चटर्जी के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर लीड एक्ट्रेस 'अनुराग' से शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने शशि कपूर के साथ "नैना", विनोद खन्ना के साथ "कच्चे धागे" और विनोद मेहरा के साथ "उस पार" जैसी फिल्मों में काम किया. बाद में वह अमिताभ बच्चन के साथ थ्रिलर फिल्म "बेनाम" में नजर आईं और राजेश खन्ना के साथ ड्रामा फिल्म "हमशक्ल" में भी काम किया. उनकी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मनोज कुमार की फिल्म "रोटी कपड़ा और मकान" थी, जिसमें उन्होंने रेप सर्वाइवर का किरदार निभाया था. 

ये भी पढे़ं- संजीव कुमार से थी इस एक्ट्रेस को सच्ची मोहब्बत, शोले के ठाकुर ने ठुकराया, जिस तारीख को खोया प्यार, उसी दिन दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
वैशाली में CM के हेलीकॉप्टर ने बढ़ाई धड़कनें, उड़ान के बाद हवा में मंडराता रहा
Topics mentioned in this article
Dara Singh
Hanuman
Bollywood
Moushami Chatterjee