Ramayana Teaser Review: देसी रामायणम् मे विदेशी राक्षस, वीएफएक्स का हल्ला बोल, जानें क्या है Rama की झलक में खूबी और खामियां

Ramayana Teaser Review: रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की रामायणम् का टीजर राम टाइटल से रिलीज हो गया है. जानें क्या है इस टीजर की खूबियां और खामियां.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ramayana Teaser Review: रणबीर कपूर की रामायणम् के टीजर की खूबियां और खामियां
नई दिल्ली:

Ramayana Teaser Review: रामायणम् का टीजर रिलीज हो गया है. इसे नाम दिया गया Rama. नमित मल्होत्रा की 4000 करो़ड़ रुपये की रामायणम् के टीजर राम में प्रभु राम की जिंदगी के अलग-अलग अध्यायों की झलक इसमें देखने को मिलती है. इस टीजर को पूरी तरह से रणबीर कपूर यानी राम पर फोकस किया गया है. हालांकि हनुमान जयंती के दिन इस टीजर को रिलीज किया जा रहा था तो फैन्स को उम्मीद थी कि इसमें हनुमान की झलक मिल जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. हो सकता है कि आने वाले समय में फिल्म के बाकी कैरेक्टर्स की झलक कुछ इसी तरह देखने को मिले. लेकिन जैसा इस टीजर के नाम से ही जाहिर था कि इसमें राम पर ही फोकस रहेगा. आइए जानते हैं कैसा है रामायणम् का टीजर.

रामा टीजर की एक झलक

रामायणम् टीजर रामा रिव्यू

रामायणम् टीजर रामा: 5 खूबियां

  1. 4000 करो़ड़ रामायाणम् का बजट है. नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं जो टेक्नोलॉजी की दुनिया के दिग्गज माने जाते हैं. नितेश तिवारी इसके डायरेक्टर हैं जो पहले छिछोरे और दंगल बना चुके हैं. 
  2. फिल्म रणबीर कपूर राम बने हैं जबकि साई पल्लवी सीता और रवि दुबे राम के रोल में हैं जबकि रावण के रोल में यश और हनुमान के रोल में सनी देओल हैं. लेकिन इस टीजर में छाए रहते हैं तो श्रीराम.
  3. रणबीर कपूर अच्छे लग रहे हैं और यह साफ इशारा भी मिल गया है कि फिल्म पूरी तरह से वीएफएक्स पर आधारित है क्योंकि हर फ्रेम में वीएफएक्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है. 
  4. रामायण पार्ट 1 को लेकर यह बात भी इस टीजर से साफ हो गई है कि इसमें संभवत: सीता हरण तक की कहानी ही नजर आएगी क्योंकि टीजर में दशरथ के निधन के बाद पानी में उनकी अस्थियां बहाते राम नजर आते हैं. फिर ताड़का वध का सीन भी नजर आता है. 
  5. इसके अलावा रामायणम् टीजर में राम के वनवास वाला सीन भी है. आखिर में रावण और उसके पुष्पक विमान की भी एक मामूली सी झलक मिलती है. 

रामायणम् का Rama टीजर

रामायणम् टीजर रामा, 5 खामियां

  1. राम को उनकी सौम्यता के लिए पहचाना जाता है. लेकिन इस पहली झलक में राम को आक्रामक दिखाया गया है और एक एटीट्यूड का भाव उनके चेहरे पर दिखता है. सौम्यता पूरी तरह से नदारद है.
  2. रामायण के राक्षस पूरी तरहे से विदेशी चोला ओढ़ चुके हैं. उन्हें देखने पर लगता ही नहीं है कि ये रामायणम् है, बल्कि कोई विदेशी हॉरर सीरीज या फिल्म जैसा भाव देती है.
  3. एक फ्रेम में रणबीर कपूर राम के किरदार में हाथ जोड़े झरने के पास खड़े हैं, लेकिन मजाल है कि झरने का पानी टस से मस हो जाए. जिस लय में वो गिर रहा है, उसे देखकर यह भाव आता है कि ये पूरी तरह वीएफएक्स से निर्मित है क्योंकि पेड़ों के पत्ते भी एक ही जगह स्थिर है.
  4. ढेर सारे सीजीआई और वीएफएक्स की वजह से हिंदू धर्म से जुड़ी ऐतिहासिक कहानी कभी-कभी फीलिंग हॉलीवुड की देती है.
  5. रावण का पुष्पक विमान भी समझ से बाहर है. 

रामायणम् फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज हो रही है. अब देखना है कि रिलीज से पहले फिल्म से जुड़े क्या-क्या सीन नजर आते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran पर Trump का बड़ा ऐलान! एकतरफा बढ़ा सीजफायर | US Iran Conflict News
Topics mentioned in this article