राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मुगलों का उदाहरण देकर फंसे अनुपम खेर, यूजर्स बोले- 'पब्लिक सब जानती है बाबूमोशाय'

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बयान देकर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर बुरी तरह फंस गए हैं. मंदिर की चोरी को 'मामूली चीज' बताने और मुगलों का उदाहरण देने पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Anupam Kher on Ram Mandir Theft
instagram

Bollywood actor Anupam Kher Troll for Ram mandir theft: पिक्चर में जब कोई हीरो गलत डायलॉग बोल देता है, तो पब्लिक थियेटर में ही हूटिंग शुरू कर देती है. ऐसा ही कुछ रीयल लाइफ में हो रहा है बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की गिनती में शामिल अनुपम खेर के साथ. अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी को लेकर अनुपम खेर ने एक ऐसा बयान हाल ही में दे डाला, जो अब सीधे उन्हीं पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अनुपम खेर को  उनके इसी बयान के लिए उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है. साथ ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

राम मंदिर के खजाने में हुई चोरी को बताया था 'मामूली चीज'

दरअसल, अनुपम खेर ने राम मंदिर के खजाने में हुई इस चोरी को एक 'मामूली चीज' बता दिया.  बस फिर क्या था, राम भक्तों और सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.  लोगों का कहना है कि एक्टर के इस बयान से उनकी आस्था पर गहरा आघात लगा है.  क्योंकि उन्होंने इस चोरी को मुगलों के जरिए देश से लूटी गई संपत्ति की तुलना करते हुए 2-7 करोड़ रुपये की अनियमितता कुछ भी नहीं हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मुगलों का उदाहरण देकर फंसे अनुपम खेर

अनुपम खेर ने इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा बना रहे हैं कि मंदिर में लूटपाट हुई है, लूट हुई है... ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है. मंदिरों में लूट तब हुई थी जब मुगलों ने हमारे मंदिर तोड़े थे. लूट तब हुई थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनका एक जनेऊ इकट्ठा करके तोड़ा था. लूट तब हुई थी जब कई मुगल राजा यहां आए और यहां के हर मंदिर से चीजें ले गए. वह बहुत बड़ी समस्या थी. अगर हम उससे उबर सकते है तो चढ़ावा चोरी का यह मुद्दा बहुत छोटी बात है.

 फिलहाल एक्टर चारों तरफ से घिर चुके हैं और ट्रोलर्स उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वहीं फिलहाल अनुपम खेर ने  इस मामले पर अब तक अपनी सफाई नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन, 78 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल: 136 साल पुरानी मस्जिद पर CM शुभेंदु का एक्शन! एंट्री और नमाज पर रोक
Topics mentioned in this article
Anupam Kher
Ram Mandir
Ram Mandir Theft Case
Ayodhya Ram Mandir  news 
Bollywood