अभिनेता राम कपूर ने स्ट्रीमिंग शो 'लॉक अप' के हालिया एपिसोड में अपनी जिंदगी से जुड़े एक दर्दनाक अनुभव को लेकर बात की. शो में उन्होंने स्कूल हुए छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति ने उनके साथ गलत किया था, उसी ने उन्हें उस सदमे से उबरने में मदद की. शो में 'एट रिस्क' श्रेणी में आने वाले प्रतियोगियों को शो में बने रहने के लिए अपने जीवन का एक गहरा राज साझा करना था. उन्होंने कहा, "मैं 13 साल का था जब स्कूल में मेरा यौन शोषण हुआ था. आज तक, सिर्फ मेरी पत्नी गौतमी को ही इसके बारे में पता है. मैंने कभी भी इस बारे में सबके सामने बात नहीं की है."
उन्होंने बताया कि इस अनुभव का उन पर गहरा असर पड़ा, भले ही उन्होंने सालों तक इसे दबाए रखा. एक्टर ने आगे कहा कि उस घटना को याद करना कभी आसान नहीं रहा, लेकिन उन्हें लगा कि अब इसे स्वीकार करना जरूरी है, खासकर इसलिए क्योंकि इससे बचपन के ट्रॉमा और सर्वाइवर्स (पीड़ितों) के मन पर पड़ने वाले भावनात्मक घावों के बारे में बातचीत को बढ़ावा मिल सकता है.
अभिनेता ने आगे कहा कि इस घटना ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला था. उन्होंने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति ने उनके साथ यह कृत्य किया था, वह भी उस समय किशोरावस्था में ही था. राम कपूर के अनुसार, बाद में उस व्यक्ति ने उनसे माफी मांगी और उन्हें उस मानसिक आघात से उबरने में मदद भी की. इस बात के लिए राम कपूर ने उस शख्स को एपिसोड में शुक्रिया भी कहा. अभिनेता राम कपूर रियलिटी शो में अपने बेबाक स्वभाव और साफ राय रखने के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस भावुक खुलासे से दर्शकों को उनका एक अलग ही रूप दिखाया. एक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह अपने बच्चों से क्या कहेंगे जब वे पूछेंगे, "उन्होंने यह बात पूरे देश के सामने तो बताई, लेकिन हमें नहीं बताई."
यह भी पढ़ें: 40 साल पुराना गाना जिसे सुन सिसक-सिसक कर रोया पूरा देश, पंकज उधास ने हारमोनियम पर छेड़े सुर तो हरेक की आंख में आंसू
लाइफलाइन के तौर पर अपना राज बताने के बाद, उनको 'सुरक्षित' घोषित कर दिया गया, जिसके बाद आखिरकार रियाज शो से बाहर हो गए. वहीं, श्रेया को शो में अगले हफ्ते के लिए सुरक्षित घोषित किया गया है.