धुरंधर 2 ने कमा लिए 1500-2000 करोड़ तो साउथ इंडस्ट्री हो जाएगी धराशाही! राम गोपाल वर्मा ने साउथ को लेकर कहा...

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 इसी महीने 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इसकी रिलीज से पहले ही फिल्म की कमाई को लेकर बड़े-बड़े कयास लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले राम गोपाल वर्मा
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा, आदित्य धर के फैन हो गए हैं. फैन ही हुए जब वो इनकी फिल्म की इतनी तारीफ कर रहे हैं. राम गोपाल वर्मा धुरंधर की रिलीज के बाद से ही खूब तारीफ कर रहे हैं. डायरेक्टर ने अब धुरंधर 2 से बहुत उम्मीदें जताई हैं और कहा है कि अगर सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर 1,500–2,000 करोड़ के बीच कमा लेता है तो यह साउथ की फिल्मों के बिजनेस में खलबली मचा सकता है.

धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान राम गोपाल ने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से जुड़ी उम्मीदों के बारे में खुलकर बात की, जिसे रणवीर सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. जब उनसे ज्यादा उम्मीदों के बारे में पूछा गया तो डायरेक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि यह शानदार होगी. देखिए किसी भी चीज से ज्यादा, ऑडियंस ने कैरेक्टर्स और कहानी में बहुत ज्यादा इन्वेस्ट किया है. मुझे लगता है कि वे पार्ट वन के कैरेक्टर्स के ट्रैजेक्टरी को ही फॉलो करेंगे. उन्होंने दोनों पार्ट एक साथ शूट किए, है ना? तो यह एक फिल्म के दो पार्ट जैसा होगा. मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई ज्यादा उम्मीदें होंगी. यह किसी फ्रेंचाइजी जैसा नहीं है. यह बाहुबली फिल्मों जैसा है. हां, बस वैसा ही. मुझे लगता है कि धुरंधर 2 पार्ट वन से बेहतर बिजनेस करेगी. साथ ही वे साउथ में धुरंधर 2 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की उस फिल्म को हुए 20 साल, जिसके डायरेक्टर ने एक्टर की पढ़ाई-लिखाई पर किया था कमेंट

फिल्ममेकर ने आगे माना कि धुरंधर ने बॉलीवुड में एक्शन कोरियोग्राफी की भाषा बदल दी है. उन्होंने शेयर किया, “आप लोगों को हवा में उड़ते और हवा में किक मारते हुए नहीं दिखा सकते. यह सब असली होना चाहिए. आप देखिए, अगर धुरंधर 2 1500-2000 करोड़ जैसे नंबर बनाती है, तो मुझे लगता है कि सभी साउथ फिल्में धराशायी हो जाएंगी. साउथ की सभी फिल्में पुराने तरीके से डिजाइन की जाती हैं.”

Advertisement

धुरंधर 2: द रिवेंज के मेकर्स ने शनिवार को रणवीर सिंह की फिल्म का मचअवेटेड ट्रेलर रिलीज किया. उस समय, राम गोपाल ने X पर एक लाइन का मैसेज शेयर किया जिसमें आदित्य धर के साथ-साथ ट्रेलर की भी तारीफ की गई थी. उन्होंने लिखा, “यह स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल है.. @AdityaDharFilms बदले की आग में है #Dhurandhar2.”

यह भी पढ़ें: समीरा रेड्डी का खुलासा- मुझे गोरा दिखाने के लिए गलत मेकअप करते थे, शरीर पर भी लगाते थे एक्सट्रा मेकअप...

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा