कैंसर के साथ राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर, एक्ट्रेस का रोते-रोते हुआ बुरा हाल, फैंस से मांगी दुआ

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मां जया सावंत के लिए फैंस से दुआएं मांगी हैं. राखी सावंत की मां को कैंसर से साथ ब्रेन ट्यूमर हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
कैंसर के साथ राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मां की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर मां जया सावंत के लिए फैंस से दुआएं मांगी हैं. राखी सावंत की मां को कैंसर से साथ ब्रेन ट्यूमर हुआ है. उनकी बॉडी भी आधी पैरालाइज हो चुकी है. जिसके चलते अभिनेत्री की मां मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. राखी सावंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में राखी सावंत की मां अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री रोते हुए कहती हैं, मैं कल रात बिग बॉस मराठी सीजन 4 से बाहर आई हूं. पता चला मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है, वह अस्पताल में भर्ती हैं. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. वह कैंसर से जंग लड़ रही हैं. हमें अभी पता चला कि उन्हें कैंसर के साथ ब्रेन ट्यूमर है.' इसके बाद राखी सावंत के भाई भी अपनी मां का हाल बताते हैं. वीडियो में एक डॉक्टर भी अभिनेत्री की मां की तबीयत के बारे में बताते हैं. 

वह कहते हैं, 'उनका बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया है. सैंपल निकाल कर लैब भेज दिया गया है, शुक्रवार को रिपोर्ट आएगी तब पता चलेगा कि उन्हें कितने रेडिएशन की जरूरत है. उनका कैंसर उसके फेफड़ों तक फैल गया है, अभी उनका ऑपरेशन करना संभव नहीं है.' वीडियो के आखिरी में राखी सावंत फैंस से उनकी मां के ठीक करने की दुआ करती हैं. आपको बता दें कि उनकी मां मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: Donald Trump पर हमला, किस बात का बदला? | NDTV India | USA