Exclusive: राजपाल यादव करते थे दर्जी का काम, सेना के लिए सिलते थे कपड़े

राजपाल यादव को करीब 12 दिन जेल में गुजारने पड़े. इस दौरान उन्होंने जेल की जिंदगी को करीब से देखा और महसूस किया. रिहाई के बाद उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Exclusive: राजपाल यादव करते थे दर्जी का काम,

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद अपने संघर्ष और मुश्किल वक्त के बारे में खुलकर बात की है. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव, जो चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फंसे थे. उन्हें हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत हासिल की और 17 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल से बाहर आए. यह मामला लगभग 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा है, जो 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के प्रोडक्शन के दौरान लिया गया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद कर्ज चुकाने में असमर्थता के कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें; राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के 3 दिन बाद शेयर की पहली पोस्ट, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

रिहाई के बाद राजपाल यादव का इंटरव्यू

5 फरवरी को सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव को करीब 12 दिन जेल में गुजारने पड़े. इस दौरान उन्होंने जेल की जिंदगी को करीब से देखा और महसूस किया. रिहाई के बाद उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में की. इस दौरान राजपाल यादव ने अपनी जिदंगी और परिवार के संघर्ष के बारे में बात की. उन्होंने कहा- मैं एक टेलर था, और हमारी एक कंपनी है जो इंडियन आर्मी के लिए कपड़े सिलती है. मुझे बहुत गर्व है कि जिस भी तरह से मुमकिन हो, मैं अपने देश की सेवा कर पा रहा हूं.'

फैंस का जताया आभार

इसके अलावा राजपाल यादव और भी ढेर सारी बातें की है. आपको बता दें कि उन्होंने जेल से रिहा होने के बाद पूरे देश, अपने फैंस और बॉलीवुड परिवार का आभार जताया, जिन्होंने उनके मुश्किल वक्त में साथ दिया. उन्होंने कहा कि बच्चे, बूढ़े और युवा सब उनके साथ हैं, और वे अदालत के हर फैसले का सम्मान करते हैं. जेल अनुभव के बारे में बोलते हुए राजपाल ने सुधार की बात की. उन्होंने जेल में स्मोकिंग रूम जैसी सुविधा की मांग की, ताकि कैदियों को सम्मानजनक तरीके से व्यवहार मिले. उन्होंने कहा कि जेल सुधार केंद्र होने चाहिए, जहां कैदियों को दूसरा मौका मिल सके. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Terror Module Busted: बड़े हमले की साजिश नाकाम! ISI | Pakistan | Terrorism | Top News | | NDTV India