राजपाल यादव की फिल्म की बदली रिलीज डेट, धुरंधर 2 की तरह अब पेड प्रीव्यू के साथ इस दिन देख पाएंगे मूवी

Rajpal Yadav upcoming film : राजपाल यादव के 9 करोड़ चेक बाउंस केस के बीच उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट टल गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव की भूत बंगला की रिलीज डेट एक हफ्ते बढ़ी
नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. हाल ही में उनके 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की सुनवाई हुई.लेकिन इन सबके बीच उनकी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ गई है. दरअसल, राजपाल यादव के जेल से रिहा होने के बाद भूत बंगला उनकी पहली फिल्म होगी, जिसमें वह अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे सितारों के साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि बीते दिन फिल्म की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से 16 अप्रैल कर दिया गया है. जबकि धुरंधर 2 की तरह फिल्म के पेड प्रीव्यू रखे गए हैं, जिसके चलते वह फिर एक बार चर्चा में आ गए हैं.   

धुरंधर 2 के कारण बढ़ी राजपाल यादव की भूत बंगला की रिलीज डेट

'धुरंधर-2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक फिल्म 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई वर्ल्डवाइड कर चुकी है. फिल्म की रफ्तार आज भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेज है और यही वजह है कि राजपाल यादव और अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया है. मेकर्स ने स्वीकार किया है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव 'धुरंधर-2' की वजह से किया गया है. 

ये भी पढे़ं- रामायण में 5 बार राम और रावण की भूमिका निभाने वाला सुपरस्टार, पोता भी बन चुका है श्रीराम, इंडस्ट्री में चलता है इनके नाम का सिक्का

भूत बंगला के पेड प्रीव्यू इस दिन होंगे शुरू

एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा, "हमारे वितरकों और प्रदर्शकों के साथ सामूहिक चर्चा के बाद, हमने भूत बंगला की नई रिलीज तिथि 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात को 9 बजे से शुरू होगा. 'धुरंधर: द रिवेंज' का शानदार प्रदर्शन हमारे फिल्म उद्योग के लिए उत्साहजनक खबर है और प्रदर्शकों का मानना ​​है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह स्थान, ध्यान और लोकप्रियता मिलेगी जिसकी वे हकदार हैं." 

Advertisement

धुरंधर 2 की तरह होंगे भूत बंगला के पेड प्रीव्यू   

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा था और बंपर कमाई की थी. अब मेकर्स ने इसी नक्शे कदम पर चलते हुए 16 अप्रैल को रात 9 बजे फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा है. अब यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ सिनेमा में नए आयाम गढ़ने के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के फॉर्मेट को भी बदलकर रख दिया है. इससे पहले साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन धुरंधर और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के हालातों को देखते हुए फिल्म को कुछ महीने पोस्टपोन कर दिया गया था.

ये भी पढे़ं- मां ने केवल 7 साल किया फिल्मों में काम, बेटी है 90s की सुपरस्टार, बोलीं- ऐसी ही होनी चाहिए एक मां

Featured Video Of The Day
PM Modi की महिला घोषणाओं पर क्यों भड़के Adhir Ranjan Chowdhury? | Murshidabad Ground Report