आत्महत्या को लेकर क्या थे राजपाल यादव के ख्याल? जेल जाने के बाद चर्चा में आया बयान, चौंके फैंस

एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. वह अपनी फिल्म को लेकर लिए गए करीब 9 करोड़ के पेमेंट न करने के एक दशक पुराने केस में अभी तिहाड़ जेल में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. वह अपनी फिल्म को लेकर लिए गए करीब 9 करोड़ के पेमेंट न करने के एक दशक पुराने केस में अभी तिहाड़ जेल में हैं. उनके जेल जाने के बाद बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स उनके सपोर्ट में सामने आए और उनको आर्थिक मदद भी दी है. सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन राजपाल को आर्थिक मदद दे चुके हैं. इस बीच राजपाल यादव का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सर्कुलेट को रहा है, जिसमें वह परिस्थिति में लड़ने और मजबूत होकर खड़े रहने की बात करते दिख रहे हैं.

बॉलीवुड बबल के साथ एक पुराने इंटरव्यू में राजपाल यादव परिस्थितियों के सामने एक मजबूत पेड़ की तरह खड़े होने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि, कैसे पेड़ सबसे तेज तूफानों, गर्मी, बारिश और कुदरत की हर चुनौती को झेलते हुए भी मजबूती से खड़े रहते हैं. एक ही जगह पर जड़ फैलाए, पेड़ जिंदा रहते हैं और बढ़ते रहते हैं.

नेचर कुमार बनने का सपना

राजपाल यादव ने इस बात पर जोर दिया कि इंसानों को भी जमीन से जुड़े रहने, मुश्किलों का हिम्मत से सामना करने और दबाव में टूटने की बजाय अंदरूनी ताकत पैदा करने की कोशिश करनी चाहिए. वीडियो में वह कहते हैं कि, ‘मेरा नेचर कुमार बनने का सपना है, कुछ भी नेचर के खिलाफ नहीं होना चाहिए. एक पेड़ आंधी-तूफान, बरसात सब झेलता है लेकिन फिर भी 500 सालों तक खड़ा रहता है. वह सुसाइड नहीं करता. जब तक तूफान उसे नेस्तानाबूद न कर दें वह खड़ा रहता है. इसके बाद भी उसकी जड़ें जिंदा रहती हैं'.

‘डरो नहीं, लड़ते रहो'

उन्होंने लोगों से जिंदगी से कभी हार न मानने या सुसाइड के विचार को अपनी काबिलियत पर हावी न होने देने की अपील की. वह कहते हैं कि ‘क्यों सुसाइड करना, डर से निकलिए, आपको विजय मिलेगी. मेरा प्रमाण है आपको विजय मिलेगी. आपके मरने से किसी का नुकसान नहीं होगा. कुछ लोग दुखी रहेंगे आपके लिए हमेशा. ये कोई सॉल्यूशन नहीं है. एक नेचर मैन बनिए. चींचींटी भी जब तक किसी के पैरों तले रौंदी ना जाए वो आखिर तक लड़ती है. तो फाइटर बनिए. हार मत मानिए'.

यह भी पढ़ें: भाई की रिहाई की लड़ाई लड़ रही सेलिना से नहीं मिलना चाहते विक्रांत? कोर्ट ने कहा- पत्नी ही तय करेगी वकील

Featured Video Of The Day
Syed Suhail|Bharat Ki Baat Batata Hoon| Kanpur Lamborghini Crash: Shivam Mishra को बचाने की कोशिशें?