राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के 3 दिन बाद शेयर की पहली पोस्ट, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

Rajpal Yadav Social Media Post: राजपाल यादव 17 तारीख को जेल से रिहा हुए थे और आज उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल की बात कही है. जानें अपनी पहली सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव की इंस्टाग्राम पर पोस्ट

राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है. उनकी मदद के लिए कई फैंस और फिल्मी सितारे आगे आए. राजपाल यादव इन दिनों अपनी भतीजी की शादी में अपने पैतृक गांव में हैं. 17 तारीख को जेल से रिहा होने के बाद अब राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों का दिल से शुक्रिया अदा किया. 

फैंस के लिए राजपाल यादव ने क्या लिखा

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद.” उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ यह मैसेज शेयर किया. यह पोस्ट 19 फरवरी को आया, जब वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आए थे. यह मामला 2018 का है, जिसमें राजपाल यादव पर चेक बाउंस का आरोप लगा था. मामले में कुल राशि 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, जिसमें ब्याज और पेनल्टी शामिल हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले उनकी सजा को कुछ समय के लिए रोका था, लेकिन भुगतान में बार-बार चूक होने पर फरवरी के पहले हफ्ते में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया गया था.

कब तक के लिए मिली जमानत

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी. कोर्ट ने शर्त रखी कि वे 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे, जो उन्होंने तय समय पर जमा कर दिया. इसके अलावा 1 लाख रुपये का बेल बॉन्ड और एक जमानती देने की भी शर्त थी. जमानत 18 मार्च तक की है, जब अगली सुनवाई होगी. जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि देश भर के बच्चे-बूढ़े और बॉलीवुड उनके साथ हैं. उन्होंने हाईकोर्ट का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्हें सुनने का मौका मिला. राजपाल ने कहा, “अगर मुझ पर कोई आरोप है, तो मैं कोर्ट के सामने हमेशा तैयार हूं. सच्चाई सामने आएगी, मुझे समय चाहिए, सहानुभूति नहीं.”
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi Mother Controversy: योगी की मां को गाली, मौलाना की सारी हेकड़ी निकल गई!