Rajpal Yadav ने VIP कल्चर से किया किनारा, लालबागचा राजा के दरबार में आम जनता के साथ लाइन में आए नजर

राजपाल यादव लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे तो VIP एंट्री से अलग आम जनता के बीच लाइन में खड़े नजर आए. राजपाल के ऐसा करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव ने वीआईपी कल्चर से किया किनारा
Social Media
नई दिल्ली:

लंबे समय से अपने 9 करोड़ के कर्ज को लेकर सुर्खियों में रहे राजपाल यादव गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आए. राजपाल यादव (Rajpal Yadav) बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे. राजपाल यादव से पहले शाहरुख खान, रणवीर सिंह और गोविंदा जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ने पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए. इनमें राजपाल यादव के दर्शन ज्यादा हाईलाइट इसलिए हुए क्योंकि राजपाल यादव वीआईपी कल्चर को दरकिनार कर आम जनता की तरह लाइन में लगे नजर आए.

राजपाल यादव ने लालबागचा राजा में दर्शन के लिए नहीं ली VIP लाइन 

लालबागचा राजा में राजपाल यादव का वीडियो ऑनलाइन सामने आया. इसमें उन्हें भगवान गणेश के 'चरण स्पर्श दर्शन' के लिए दूसरे भक्तों के साथ लाइन में खड़े देखा गया. इंतजार करते समय उन्हें "गणपति बप्पा मोरया" का जाप करते हुए देखा गया. जैसे ही वह मूर्ति के करीब पहुंचे, महिला गार्ड्स ने उन्हें पहचान लिया और आशीर्वाद लेते समय वे मुस्कुराती हुई दिखीं. फैंस ने भी एक्टर से सेल्फी की गुजारिश की, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी पूरा किया और फिर दर्शन के लिए आगे बढ़े और पंडाल से बाहर निकले.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आम पब्लिक के साथ लाइन में खड़े होने के लिए राजपाल की तारीफ की. एक कमेंट में लिखा था, "भक्ति ऐसे ही की जाती है, वह असली हीरो हैं." दूसरे ने लिखा, "काश हर कोई इसे समझ पाता, पैसे से भक्ति नहीं खरीदी जा सकती." एक फैन ने कमेंट किया, "वह असली VIP व्यक्ति हैं, कितने जमीन से जुड़े हुए हैं." एक ने लिखा, "कितने अच्छे और सरल इंसान हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 380 फिल्मों में बना विलेन, जब हीरोइन के साथ फरमाया रोमांस तो धर्मेंद्र-जितेंद्र फेल, 55 साल पुराना गाना आज भी हिट, मोहम्मद रफी की आवाज ने बनाया खास

इस साल लालबागचा राजा आने वाले दूसरे सेलिब्रिटीज में शाहरुख खान और उनका परिवार, गौरी खान और सुहाना खान, परिणीति चोपड़ा, संजय दत्त, गोविंदा और रणवीर सिंह शामिल थे. बता दें कि राजपाल यादव की तरह ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान भी बप्पा के दर्शन के लिए लाइन में लगे नजर आए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाली पीड़ा में हैं! अदाणी जी, मेरी मदद कीजिए- बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Lalbaugcha Raja
Lalbaugcha Raja 2026
Entertainment