राजपाल यादव पहले भी 2 बार जा चुके हैं जेल, जब्त हुई थी गांव में करोंड़ों की जमीनें, एक फिल्म से बर्बाद हुए थे एक्टर

राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं और एक्टर की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कहां गई राजपाल यादव की जमीन-जायदाद?
नई दिल्ली:

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिलहाल एक्टर तिहाड़ जेल में हैं और उनके फैंस इस बात से बहुत दुखी हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या राजपाल यादव अपनी जमीनें बेचकर खुद को मामले में बरी नहीं करवा सकते ? चलिए हम आपको बताते हैं कि एक्टर के पास जमीन है या नहीं, अगर हैं तो कहां गईं. मामले की बात करें तो एक्टर ने फिल्म अता-पता लापता बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 5-5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के चलते एक्टर यह पैसा नहीं चुका पाए और फिर कोर्ट केस के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

कहां गई एक्टर राजपाल की जमीनें?
इस मामले में साल 2018 में एक्टर को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया गया था. इधर, साल 2024 में बैंक ने एक्टर के होम टाउन शाहजहांपुर में उनकी करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया था. अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया था एक्टर ने साल 2005 में अपने माता-पिता के नाम पर 'नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड' नामक एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी और मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स ब्रांच से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. वहीं, नीलामी के वक्त एक्टर पर 11 करोड़ रुपये का कर्ज था. स्थानीय लोगों की मानें तो, बैंक अधिकारियों ने इमारत को इतनी जल्दी में सील किया था कि वे घर के अंदर बिजली को भी बंद करना भूल गए थे. वहीं, पुलिस ने कहा था कि उन्हें इस सीलिंग के बारे में कुछ नहीं पता था.


कैसे शुरू किया फिल्मी करियर?

राजपाल यादव ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म में काम किया है. पढ़ाई के बाद वह शाहजहांपुर चले गए थे. यहां से उन्होंने रंगमंच की दुनिया में कदम रखा था. एक्टर ने 1987 से 1992 तक यहां थिएटर किया और अपनी एक्टिंग को निखारा. इसके बाद वह लखनऊ में भारतेंदु नाट्य एकेडमी में गए और इसके बाद दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया. राजपाल यादव ने साल 1999 में अजय देवगन और काजोल और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म दिल क्या करे से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह हंगामा, हलचल, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, पार्टनर, ढोल, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, कृष 3, वेलकम बैक और भूल भुलैया 3 जैसे हिट फिल्में में नजर आए. एक्टर की अपकमिंग फिल्मों में भूत बंगला और वेलकम 3 है.


 

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav  property
Rajpal Yadav Property Sealed
Rajpal Yadav Property
Rajpal Yadav Actor