राजपाल यादव की वो लव स्टोरी, जिसके खिलाफ खड़ा हो गया था परिवार, विदेशी लड़की के प्यार में पड़ गए थे कॉमेडी किंग

चेक बाउंस केस में बेल मिलने के बाद राजपाल यादव की लव स्टोरी फिर चर्चा में है, जहां उन्होंने राधा संग अपने रिश्ते को लेकर कई बातें साझा कीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब राजपाल यादव ने राधा को चुना, उम्र का अंतर भी नहीं रोक पाया ये रिश्ता
Social Media

राजपाल यादव इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं और वजह है उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी दिलचस्प कहानी. चेक बाउंस केस में बेल मिलने के बाद वो धीरे-धीरे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापसी कर रहे हैं और काम पर फोकस कर रहे हैं. इसी बीच एक हालिया बातचीत में उन्होंने अपनी पत्नी राधा के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. 13 साल के एज गैप के बावजूद दोनों ने कैसे शादी की और आज तक साथ निभा रहे हैं, ये कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है.

कैसे शुरू हुई ये दिलचस्प लव स्टोरी

राधा कनाडा में रहती थीं और वहीं उनकी मुलाकात राजपाल से हुई. उस वक्त राजपाल अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां गए थे. एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. कुछ समय बाद ये रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों करीब 10 महीने तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और फिर साल 2003 में राधा भारत आईं और दोनों ने शादी कर ली.

परिवार को था ऐतराज

इस रिश्ते की राह इतनी आसान नहीं थी. राधा के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि दोनों के बीच करीब 13.5 साल का एज गैप था. परिवार को मनाने में समय लगा, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर भरोसा बनाए रखा. आखिरकार उनका प्यार जीत गया और आज 23 साल बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ के क्लब में धुरंधर 2, मगर इन दो फिल्मों का सिंहासन नहीं हिला सके रणवीर सिंह

शादी के बाद भी पूरी की पढ़ाई

राधा ने बहुत कम उम्र में शादी जरूर की, लेकिन उन्होंने अपने सपनों से समझौता नहीं किया. उन्होंने साफ कहा था कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं. शादी के बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की और लंदन व दुबई में जाकर अपने सपनों को पूरा किया. इस सफर में राजपाल ने उनका हर कदम पर साथ दिया.

Advertisement

पत्नी के लिए राजपाल का खास अंदाज

राजपाल अपनी पत्नी के लिए बेहद खास अंदाज रखते हैं. उन्होंने बताया कि वो पिछले 23 सालों से वही कपड़े पहनते हैं जो राधा उनके लिए खरीदती हैं. यहां तक कि एक बार जब उनकी साइज नहीं मिली तो राधा ने बच्चों के सेक्शन से कपड़े खरीदे, जो उन पर बिल्कुल फिट आए. ये छोटी-छोटी बातें उनके रिश्ते की गहराई को बयां करती हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump के ऐलान से 46 लाख करोड़ स्वाहा! | Bharat Ki Baat Batata Hoon