राजपाल यादव की किस्मत बदलने वाली फिल्म, कॉमेडी नहीं विलेन बनकर जीता दिल, पापा ही नहीं गांव से मिला सम्मान

राजपाल यादव ने खुलासा किया कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसने उन्हें ना सिर्फ पहचान दिलाई बल्कि उनके गांव तक में उनका सम्मान कई गुना बढ़ा दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव के लिए किस्मत बदलने वाली है ये फिल्म
नई दिल्ली:

एक समय ऐसा भी था जब छोटे-छोटे रोल करने वाले एक्टर को कोई खास पहचान नहीं मिलती थी, लेकिन फिर एक फिल्म आई जिसने सब कुछ बदल दिया. बात हो रही है राजपाल यादव की, जिनकी जिंदगी में बड़ा टर्निंग पॉइंट बनकर आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल'. इस फिल्म ने ना सिर्फ उनके करियर को नई दिशा दी बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ पर भी गहरा असर डाला. खुद एक्टर ने बताया कि ‘जंगल' उनके लिए 150 प्रतिशत टर्निंग पॉइंट साबित हुई, और इसके बाद उनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके अपने गांव तक में उनका नाम और सम्मान दोनों तेजी से बढ़ गया.

‘जंगल' से खुला राजपाल यादव की किस्मत का दरवाजा

राजपाल यादव के लिए ‘जंगल' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके करियर की नई शुरुआत थी. इस फिल्म में निभाया गया उनका नेगेटिव किरदार लोगों के दिल-दिमाग में बस गया. यही वो पल था जब इंडस्ट्री ने उन्हें सीरियस एक्टर के तौर पर लेना शुरू किया और उनके पास नए-नए मौके आने लगे.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में 40 दिन बाद इस प्रोड्यूसर ने बढ़ाया मदद का हाथ, कैमरे के सामने जीती रकम देने का वादा

राजपाल यादव को गांव में मिला असली सम्मान

राजपाल यादव ने बताया कि जब वो ‘जंगल' के बाद अपने गांव लौटे, तो माहौल पूरी तरह बदल चुका था. जो लोग पहले उन्हें पहचानते भी नहीं थे, वही अब उन्हें सम्मान देने लगे. गांव के लोगों का ये बदला हुआ व्यवहार उनके लिए बेहद खास था, क्योंकि ये वो जगह थी जहां से उनका सफर शुरू हुआ था.

Advertisement

राजपाल यादव के पिता की सीख ने बदली सोच

एक्टर ने अपने बचपन का एक किस्सा भी शेयर किया. उनके पिता ने टीचर से कहा था कि अगर वो योग्य हैं तभी पास करें, नहीं तो फेल कर दें. उस समय ये बात उन्हें बहुत बुरी लगी थी, लेकिन बाद में समझ आया कि यही सख्ती उन्हें आगे बढ़ाने वाली थी.

अवॉर्ड के बाद भावुक कर देने वाला पल

‘जंगल' में शानदार काम के लिए जब उन्हें अवॉर्ड मिला, तो वो सीधे अपने पिता के पास पहुंचे. उन्होंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने सच में अच्छा काम किया है. पिता ने उन्हें गले लगाकर कहा कि अब वो जिंदगी भर के लिए पास हो चुके हैं. ये पल उनके लिए बेहद खास बन गया.

Advertisement

अब अगली फिल्म की तैयारी

राजपाल यादव अब प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे और फैंस को उनसे एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है. 

ये भी पढे़ं- 26 फ्लॉप फिल्में देने वाला डायरेक्टर, 27 साल से नहीं कोई हिट, अब धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर को बता रहे नया गुरू

Featured Video Of The Day
Assam Elections: Gaurav Gogoi पर क्यों भड़के Sarbananda Sonowal? हेलीकॉप्टर में EXCLUSIVE Interview
Topics mentioned in this article