राजपाल यादव के साथ भरी महफिल में ऐसा मजाक! पहले नहीं दी कुर्सी फिर अक्षय कुमार बोले- बैठ जा वर्ना पेल दूंगा...

राजपाल यादव हाल में भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए. यहां कुछ ऐसा हुआ जो इंटरनेट यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और राजपाल के लिए बहुत बुरा भी लगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
VIRAL VIDEO: अक्षय कुमार का मजाक सोशल मीडिया यूजर्स को नहीं आया पसंद
Social Media
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Viral Video: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान एक स्टेज इवेंट में राजपाल यादव के साथ हुई अक्षय कुमार की एक बातचीत काफी वायरल हो रही है. इस दौरान अक्षय ने जिस तरह से बात की यूं तो वो उनका कैजुअल स्टाइल है लेकिन कुछ लोगों को ये बहुत ही अजीब भी लगा. क्योंकि इसके जवाब में राजपाल यादव केवल हंसकर रह गए. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी टीम स्टेज पर मौजूद थी. राजपाल यादव के लिए कुर्सी नहीं थी, इसलिए उन्होंने खुद अपनी कुर्सी लाकर बैठने की कोशिश की.

राजपाल कर रहे थे कुर्सी का इंतजाम, क्या बोल गए अक्षय कुमार

एक तरफ राजपाल सेटडाउन होने की कोशिश कर ही रहे थे कि इतने में अक्षय कुमार ने मजाक में कहा, “बैठ… बैठ ना…” और फिर आगे बोले, “हां बैठ जा, नहीं तो खामखा पेल दूंगा.” राजपाल यादव इस पर हंस पड़े, लेकिन नेटिजन्स को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया यूजर्स ने अक्षय कुमार पर तीखे रिएक्शन दिए. कई लोगों ने लिखा कि पहले तो राजपाल के लिए सीट नहीं थी और फिर उनका मजाक उड़ाया गया, जो सही नहीं है. कुछ ने पूछा कि परेश रावल जैसे सीनियर एक्टर ने बीच में क्यों नहीं रोका.

इसी इवेंट में जब राजपाल यादव ने अक्षय की डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल, एक्टिंग स्किल और पर्सनैलिटी की तारीफ की, तो अक्षय ने जवाब में कहा, “तू एक बात बता, जब तू बात करता है तो क्यों लगता है कि तू कवि सम्मेलन में आया हुआ है?”

Advertisement

यह पूरा वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वायरल हो गया और यूजर्स अक्षय कुमार को ट्रोल करने लगे. कई ने इसे गलत और अपमानजनक बताया. बता दें कि ‘भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज डेट पहले 10 अप्रैल तय थी, लेकिन ‘धुरंधर 2' के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए इसे 16 अप्रैल कर दिया गया है. अभी तक अक्षय कुमार या राजपाल यादव की तरफ से इस विवाद पर कोई ऑफीशियल रिएक्शन नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने पति से वीडियो कॉल पर बात करते करते लगाई फांसी, देखता रह गया पति फोन कर गार्ड को बुलाया लेकिन नहीं बच पाई जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बाली के वोटर्स की पहली पसंद कौन? क्या बोली जनता? | TMC vs BJP | NDTV