राजपाल यादव का यू टर्न, सबसे पहले मदद करने वाले सोनू सूद को सुनाई थी खरी खोटी, अब लगाया गले: VIDEO

कुछ समय पहले राजपाल यादव का नाम 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े मामले में चर्चा में आया था. इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. उस दौरान कई लोगों ने उनकी मदद की पेशकश की थी, जिनमें सोनू सूद का नाम भी सामने आया था. हालांकि दोनों के बीच कुछ गलतफहमी आ गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनू सूद के गले लगे राजपाल यादव

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता और समाजसेवी के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों एक साथ चलते हुए दिखाई देते हैं और फिर अचानक गले लगकर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे राजपाल यादव का 'यू टर्न' बता रहे हैं. आखिर ऐसा क्यों, चलिए आपको बताते हैं.

दरअसल, कुछ समय पहले राजपाल यादव का नाम 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़े मामले में चर्चा में आया था. इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. उस दौरान कई लोगों ने उनकी मदद की पेशकश की थी, जिनमें सोनू सूद का नाम भी सामने आया था. कहा गया था कि सोनू सूद ने आर्थिक मदद करने की इच्छा जताई थी, ताकि राजपाल यादव मुश्किल वक्त से बाहर आ सकें.

हालांकि, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा था कि उन्होंने किसी से मदद नहीं मांगी थी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा था कि सोशल मीडिया पर कई तरह की काल्पनिक कहानियां फैलाई जा रही हैं और लोग बिना सच्चाई जाने बातें कर रहे हैं. इस बयान के बाद ऐसा माना गया कि उन्होंने सोनू सूद की मदद वाली खबरों पर अप्रत्यक्ष तौर पर नाराजगी जताई थी.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के तिहाड़ से आते ही बिगड़े बोल, कभी सोनू सूद को लिया आड़े हाथ तो कभी अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर को दिखाई आंखें

Advertisement

वहीं, सोनू सूद ने भी उस समय काफी शांत अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी साथी कलाकार को मदद की जरूरत होगी तो वह हमेशा आगे आने के लिए तैयार रहेंगे. सोनू सूद ने यह भी कहा था कि उनका मकसद सिर्फ मदद करना है, किसी को असहज महसूस कराना नहीं. अब सामने आए इस नए वीडियो ने दोनों कलाकारों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को एक नया मोड़ दे दिया है. वीडियो में राजपाल यादव और सोनू सूद बेहद दोस्ताना अंदाज में नजर आते हैं. दोनों पहले हाथ में हाथ डालकर चलते हैं और फिर गले मिलकर कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते हैं.

Advertisement

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसे पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का अच्छा उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ फैंस लिख रहे हैं कि आखिरकार दोनों कलाकारों के बीच सब कुछ ठीक हो गया. कुल मिलाकर यह वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में बना हुआ है.

Featured Video Of The Day
निगरानी के साथ हमले भी... अमेरिका ने तैनाक किया ये खास और घातक ड्रोन स्पीडबोट | US Iran War