राजपाल यादव ने जमानत से पहले इकट्ठा कर लिया इतना पैसा, जानें कहां से आ रही मदद

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल गए तो इंडस्ट्री से जुड़े उनके तमाम करीबी मदद के लिए आगे आ गए. अब तक कई हस्तियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इन सेलेब्स ने की राजपाल यादव की मदद
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. वह इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. आज यानी 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है. यह केस 2010 में आई उनकी फिल्म ‘अता पता लापता' से जुड़ा है, जो फ्लॉप रही थी और राजपाल यादव कर्ज में डूब गए. अदालत के आदेश के बाद एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया और फिलहाल जेल में ही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जेल जाने से पहले राजपाल यादव भावुक हो उठे थे और कहा था कि मेरे पास पैसा नहीं है और ना ही कोई रास्ता दिखता है. 

राजपाल यादव से जुड़ी ये खबर इतनी वायरल हुई कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग उनकी मदद को सामने आए. बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की हस्तियों ने उनके साथ एकजुटता दिखाई है. कई सेलिब्रिटी ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है, ताकि वे जमानत हासिल कर सकें और इस मुश्किल से बाहर निकल सकें. बता दें कि राजपाल यादव के भाई को पूरी उम्मीद है कि उनके भाई को जल्द जमानत मिलेगी और वह 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होंगे. श्रीपाल यादव ने कहा कि राजपाल के बिना खुशियां अधूरी हैं और उन्हें यकीन है कि वो जल्द जेल से बाहर होंगे.

राजपाल यादव की मदद करने वाले सेलेब्स के नाम

•  सलमान खान- वे हमेशा साथियों की मदद के लिए आगे आते हैं. राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने सलमान की मदद की खबर को कनफर्म किया है. हालांकि रकम की डिटेल नहीं दी है.

•  सोनू सूद- सबसे पहले उन्होंने आवाज उठाई. सोनू ने राजपाल को काम देने और जरूरतमंद एक्टर्स को साइनिंग अमाउंट देने की अपील की, साथ ही मदद का वादा किया.

Advertisement

•  अजय देवगन- राजपाल के साथ कई कॉमेडी फिल्मों में काम करने के कारण पुरानी दोस्ती है. उन्होंने भी आर्थिक मदद की है.

•  वरुण धवन- उनके पिता डेविड धवन के साथ मिलकर परिवार ने सपोर्ट किया है. मैनेजर ने बताया कि धवन परिवार भी संपर्क में है.

Advertisement

•  गुरमीत चौधरी- उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजपाल के दर्द को साझा किया और मदद का ऐलान किया.

•  गुरु रंधावा- सिंगर ने भी आर्थिक सहयोग दिया, जिससे दिखता है कि मदद सिर्फ एक्टर्स तक सीमित नहीं है.

•  केआरके (कमाल आर. खान)- उन्होंने सार्वजनिक रूप से 10 लाख रुपये देने की अनाउंसमेंट की.

  • मीका सिंह- पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने भी मदद का ऐलान किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 11 लाख की मदद की है.

इसके अलावा, म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये का योगदान देने की बात कही, जबकि राजनेता तेज प्रताप यादव ने भी मदद की पेशकश की. राजपाल के मैनेजर ने कहा है कि कई लोग आगे आ रहे हैं और जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. बॉलीवुड की इस एकजुटता से राजपाल यादव को बड़ा सहारा मिला है. इसके अलावा ब्यूटी सर्विसेज देने वाली कंपनी यस मैडम के सीईओ ने राजपाल यादव को टीवी कमर्शियल ऑफर किया साथ ही दूसरी ब्रांड्स से भी ऐसा करने की अपील की.

Featured Video Of The Day
मेस्सी का जादू बरकरार, स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Bail
Rajpal Yadav Live Update
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Jail
Rajpal Yadav Tihar Jail
Celebs Who Helped Rajpal Yadav
Rajpal Yadav In Trouble
Rajpal Yadav Wife
Rajpal Yadav Family