‘एक पैसा नहीं दूंगा’ वाला बयान राजपाल यादव को पड़ा महंगा, पत्नी राधा पर भी लगा जुर्माना, हाई कोर्ट ने खारिज की 21 याचिकाएं

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की सभी 21 याचिकाएं खारिज कर दीं. अभिनेता को 3 महीने की जेल और करोड़ों रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है, जबकि उनकी पत्नी राधा यादव पर भी लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव को 3 महीने की जेल

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं. करोड़ों रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्ती बरतते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया है. लेकिन इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की हो रही है, जिसे कोर्ट ने भी गंभीरता से लिया. बताया गया कि राजपाल यादव ने कहा था, "5 बार जेल चला जाऊंगा, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा." अब इसी मामले में उन्हें जेल की सजा के साथ भारी जुर्माना भी भरना होगा.

राजपाल यादव को सजा

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की तरफ से दायर सभी 21 याचिकाएं खारिज कर दीं. इसके साथ ही निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई. कोर्ट ने हर मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया है.

पत्नी पर भी लगा जुर्माना

इस मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव भी आरोपी हैं. अदालत ने उन्हें हर मामले में 5 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है. हालांकि, उनके वकील ने प्रोबेशन की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात का भी जिक्र किया कि राजपाल यादव ने पहले अदालत से किए गए कई वादे पूरे नहीं किए. साथ ही उनके उस बयान पर भी गौर किया गया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि- "5 बार जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा". ऐसा माना जा रहा है कि राजपाल यादव का यह बड़बोलापन भी उनके लिए भारी पड़ गया, क्योंकि अदालत ने अपने आदेश में इस बयान का भी जिक्र किया.

यह भी पढ़ें: माचिस की डिब्बी पर बनी धुन, सिगरेट के पैकेट पर लिखे गए बोल, 65 साल बाद भी मोहम्मद रफी का ये गीत दिलों पर करता है राज

Advertisement

कोर्ट ने राजपाल यादव को दो महीने का समय दिया है. इस दौरान उन्हें या तो अदालत के आदेश का पालन करना होगा या फिर सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को चुनौती देनी होगी. इससे पहले भी इसी मामले में वह जेल जा चुके हैं और अब एक बार फिर यह विवाद सुर्खियों में आ गया है.



 

Featured Video Of The Day
बीच सड़क धू-धू कर जली DPSG की School Bus; आग का गोला बनी गाड़ी, खौफनाक वीडियो
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Entertainment
Bollywood