राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में 40 दिन बाद इस प्रोड्यूसर ने बढ़ाया मदद का हाथ, जीती रकम देने का वादा

Rajpal Yadav cheque bounce case : राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से बाहर आए 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए आगे आने वाले दिलदारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जानें अब किसने बढ़ाया मदद का हाथ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव को शो में जीती हुई रकम देंगी ये प्रोड्यूसर
नई दिल्ली:

राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से बाहर आए 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए आगे आने वाले दिलदारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वहीं फिल्म के प्रमोशन में जुटी भूत बंगला की टीम अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में पहुंची. वहीं जब टीम गेम खेल रही थी, तब एकता कपूर ने सपोर्ट के तौर पर जीतने वाली रकम राजपाल यादव को देने का फैसला किया. ​जी हां, जब एकता कपूर, वामिका गब्बी और राजपाल यादव सहित 'भूत बंगला' की टीम 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर आई, तो वह पल वाकई यादगार बन गया. गेम के दौरान, एकता ने मदद के रूप में जीतने वाली राशि राजपाल यादव को ऑफर की. उनकी तरफ से यह सच में एक बहुत ही नेक पहल थी. 

राजपाल यादव की मदद को आगे आईं एकता कपूर

राजपाल यादव, जो पिछले दिनों 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले के चलते चर्चा में थे. उनकी तरफ मदद का हाथ एकता कपूर ने बढ़ाया है. वहीं शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में जीती गई राशि को उन्हें देने का फैसला किया. 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार को राजपाल यादव से नहीं कोई हमदर्दी! जेल से निकलने के 40 दिन बाद दे डाली नसीहत, बोले- अगली बार...

अक्षय कुमार ने कही ये बात

Advertisement

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को फिल्म प्रोड्यूस ना करने की सलाह दी थी. वहीं हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें दिग्गज एक्टर असरानी से यह सीख मिली थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि असरानी ने अपने जीवन के कठिन दौर का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म प्रोड्यूस करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. इसी एक्सपीरियंस से मिले सबक पर अक्षय ने राजपाल यादव को भी समझाते हुए कहा, “हम एक्टर हैं, और प्रोड्यूसर का काम अलग होता है. शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.”

भूत बंगला के बारे में 

'भूत बंगला' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के उस पुनर्मिलन का गवाह है जिसका सबको बेसब्री से इंतज़ार था. बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' को पेश किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें- करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा हॉल बुक कराकर देखी धुरंधर 2, रिलीज के 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा- ये नया डायरेक्टर है, बॉक्स ऑफिस तोड़के घुसेगा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: महिला आरक्षण पर क्या बोल गए राहुल गांधी? Women Reservation Bill 2026