72nd National Film Awards: राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ बनी बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म, तुषार हीरानंदानी की फिल्म ने मारी बाजी

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का सम्मान मिला है. तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी प्रेरणादायक कहानी से दर्शकों और जूरी दोनों का दिल जीता.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीकांत ने जीता बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवार्ड

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है और एक बार फिर भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया है. हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग भाषाओं और शैलियों की फिल्मों ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. इन पुरस्कारों ने न सिर्फ बेहतरीन अभिनय और निर्देशन को पहचान दी, बल्कि उन फिल्मों को भी सराहा जो अपनी कहानी, संगीत, सिनेमैटोग्राफी और सामाजिक प्रभाव के लिए चर्चा में रहीं. विजेताओं की पूरी सूची सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच खुशी का माहौल है. आइए जानते हैं किसने किस कैटेगरी में बाजी मारी.

आपको बता दें कि 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत' ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. ‘श्रीकांत' उद्योगपति श्रीकांत बोला की जिंदगी से प्रेरित फिल्म है. जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की. फिल्म इसी संघर्ष, आत्मविश्वास और कभी हार न मानने वाले जज्बे को बड़े पर्दे पर बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करती है.

फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा. उनके अभिनय को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना गया. वहीं निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने इस वास्तविक कहानी को भावनात्मक और प्रेरणादायक अंदाज में पर्दे पर उतारा, जिसकी हर तरफ तारीफ हुई. ‘श्रीकांत' में मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलता है. 

फिल्म यह बताती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी शारीरिक चुनौती इंसान के सपनों के आड़े नहीं आ सकती. यही वजह रही कि फिल्म दर्शकों के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कारों की जूरी पर भी गहरी छाप छोड़ने में सफल रही. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का सम्मान मिलने के बाद ‘श्रीकांत' एक बार फिर चर्चा में है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
अंतरिक्ष में भारत का नया इतिहास, गौतम अदाणी ने दी बधाई
Topics mentioned in this article
Rajkummar Rao
Entertainment