रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन है ये शख्स, 5 रुपये में खाना बेचने वाला फैन बना सोशल मीडिया स्टार, दीवानगी बनी मिसाल

साउथ के स्टार रजनीकांत को लोग भगवान की तरह मानते हैं. उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. उनका एक फैन 5 रुपये में खाना बेच रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन है ये शख्स

साउथ के लोग रजनीकांत को भगवान की तरह मानते हैं. उनकी कोई फिल्म आती है तो वो खुश हो जाते हैं. वो उनकी फिल्मों को त्योहार सा बना देते हैं. रजनीकांत का बर्थडे आता है तो वो त्योहार से कम नहीं होता है. रजनीकांत को लोग भगवान की तरह मानते हैं. रजनीकांत का एक फैन है, जो 5 रुपये में खाना बेचता है. उस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये शख्स 5 रुपये में लोगों को खाना खिलाता है जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं. इस फैन का वीडियो किसी इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है जिसकी वजह से ये हर जगह वायरल हो गया है.

5 रुपये में बेचता है खाना

ये शख्स रजनीकांत का बहुत बड़ा फैन है. इसने अपने हाथ पर उनके नाम का टैटू बनवाया हुआ है. इतना ही नहीं उसने अपनी पूरी दुकान में रजनीकांत के पोस्टर लगाए हुए हैं. जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं. खास बात ये है कि 5 रुपये में वो इतना सारा खाने को देते हैं कि किसी भी शख्स का आसानी से पेट भर जाए और खाने में स्वाद इतना होता है कि हर कोई इसकी तारीफ करते हुए नहीं रुकता है.



फैंस ने किए कमेंट

रजनीकांत के फैन की इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- प्लीज मुझे इनका नंबर भेज दो. वहीं दूसरे ने लिखा- अरे सर से जाकर मिल लो. एक ने लिखा- वाह क्या बात है.

Advertisement

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कुली रिलीज हुई थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. अब उनकी जेलर 2 का फैंस को इंतजार है. मेकर्स जेलर 2 को लेकर फैंस को अपडेट देते रहते हैं जिसकी वजह से इसे लेकर लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज बना हुआ है.जेलर 2 में विजय सेतुपति  मोहनलाल, शिवराज कुमार, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article