रजनीकांत ने देखी, अल्लू अर्जुन ने देखी, महेश बाबू ने भी देखी, आमिर खान ने अभी तक नहीं देखी धुरंधर 2, बताई ये वजह

रजनीकांत से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 देख ली है लेकिन आमिर खान ने अभी तक नहीं देखी है, जानें क्या है वजह.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आमिर खान ने अभी तक नहीं देखी धुरंधर 2
नई दिल्ली:

आमिर खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की जमकर तारीफ की है. आमिर ने कहा कि उन्होंने फिल्म अभी तक नहीं देखी है, लेकिन चारों तरफ सिर्फ फिल्म की तारीफें ही सुन रहे हैं. उन्होंने 'धुरंधर 1' और 'धुरंधर 2' दोनों फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिलने पर टीम को बधाई दी. आमिर खान ने कहा, 'मैंने फिल्म अभी तक नहीं देखी है, मुझे सिर्फ फिल्म की तारीफें ही सुनाई दे रही हैं। धुरंधर 1 और अब धुरंधर 2. दोनों फिल्में बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं.' यह बयान ऐसे समय में आया है जब 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां उन्हें युवा दर्शकों से बातचीत करने का मौका मिला. फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन के लिए निर्देशक अनिल कुमार रविपुडी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश भी समारोह का हिस्सा बनीं.

आईएनएस के मुताबिक, मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है और वो बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्कीनिंग फेस्टिवल में की गई है. उन्होंने कहा, 'हमारे लिए यह गर्व की बात है और यहां ज्यादातर युवा फिल्म को देखने के लिए आए हैं.'

Advertisement

फिल्म के ओटीटी रिलीज पर आमिर ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि थिएटर रिलीज के तुरंत बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाए लेकिन अब लंबा समय हो चुका है और 3 अप्रैल को फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा, 'मुझे उम्मीद है कि विश्वभर के लोगों का फिल्म को प्यार मिलेगा और सभी इस फिल्म का आनंद जरूर लें.'

Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Rajinikanth
Allu Arjun
Mahesh Babu
Aamir Khan
Dhurandhar 2